Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितंबर 2024। जिला स्तरीय हॉकी खेल के 19 वर्षीय छात्र वर्ग में अंचल के गांव गुसाईंसर बड़ा की युवा टीम ने जिला जीत लिया है। राउमावि समदड़ा, नोसेरा खाजूवाला में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में गुसाईंसर बड़ा के आदर्श स्कूल की टीम ने फाइनल के रोमांचकारी मुकाबले में ढाणी छिपलाई को 2-1 से हराकर गोल्ड पर अपना कब्जा कर लिया। टीम के कोच श्रवण सिंह ने बताया कि जिले भर से अनेक टीमों ने हॉकी खेल में भाग लिया और शुक्रवार सुबह संपन्न हुए फाइनल के बाद विजेता व उपविजेता टीमों का सम्मान किया गया। विजयी होने के साथ ही युवा टीम के खिलाड़ियों ने राज्य स्तर के लिए उत्साह जताया। स्कूल निदेशक मूलचंद गोदारा व प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गोदारा ने खिलाड़ियों को बधाई दी। गोदारा ने बताया कि टीम के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।