Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 फरवरी 2026। सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमवार को बीकानेर जोधपुर संभाग के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ जन संवाद किया। सीएम आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने संवाद के दौरान वर्ष 2026-27 के बजट में सम्मिलित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी नेताओं व कार्यकर्ताओं को दी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने में संगठन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में शामिल श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से बजट तथा विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के संबंध में सुझाव भी प्राप्त किए, ताकि योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाया जा सकें और उनका लाभ अधिकतम पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा सकें।
जन संवाद के इस आयोजन में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी एवं अशोक परनामी, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी बिश्नोई सहित बीकानेर-जोधपुर संभाग के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहें। बीकानेर से देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया, विधायक ताराचंद सारस्वत, जेठानंद व्यास, विश्वनाथ मेघवाल, अंशुमान सिंह भाटी, जिला महामंत्री दिलीप राजपुरोहित आड़सर, कैलाश बिश्नोई, तोलाराम कूकना सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें।