Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttttttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

शोभा यात्रा के साथ सात दिवसीय कथा हुई पूर्ण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाडेला पीपल विवाह समारोह में दौरान सप्त दिवसीय भागवत कथा आज शोभा यात्रा के साथ पूर्ण हुई। अंतिम दिन की कथा में कथावाचक हनुमान महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के विवाह प्रसंगो की जानकारी दी। उन्होंने मित्रता के ऊंचे भावों का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान भाव के भूखे है। इस दौरान कृष्ण सुदामा मिलन की झांकी सजाई गई। कृष्ण उद्धव संवाद सुनाते हुए प्रेम मार्ग को ईश्वर प्राप्ति का मार्ग बताते हुए कथा पूर्ण की। गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा में भाग लिया व आयोजकों ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुदामा कृष्ण मिलन की झांकी सजाई गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नाचते गाते श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा में भाग लिया।

समंदसर में बेजुबानों के लिए युवाओं ने की सेवा शुरू।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूरे अंचल में गर्मी के ताप से नागरिक ही नहीं पशु पक्षी भी व्याकुल हो गए है। ऐसे में अनेक स्वयंसेवी पेयजल की सेवा विभिन्न रूपों में अनेक स्थानों पर दे रहें है। बुधवार को गांव समंदसर में सरपंच प्रतिनिधि खिंयाराम गोदारा की अगुवाई में गांव के युवाओं ने बेजुबानों के लिए पानी की व्यवस्था की। इस दल ने गांव में पेड़ों पर जगह-जगह परिंडे बांधे और पशुओं के लिए खेलियां भरवाई। इस दौरान मुन्नीराम शर्मा, नंदलाल शर्मा, प्रभु शर्मा, गोपी शर्मा, रामस्वरूप शर्मा, मनोज शर्मा, मानाराम शर्मा, श्रवण कुमार भाट, तेजपाल घिंटाला, हंसराज, पोकरराम पुजारी सहित अनेक युवा मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समंदसर में युवाओं ने गांव में अनेक स्थानों पर बांधे पानी से भरे परिंडे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भरवाई गांव में बेसहारा पशुओं के लिए खेलियां।

तोलियासर में राशन डीलर सस्पेंड।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राशन वितरण की पॉश मशीन में गड़बड़ी पाए जाने पर रसद विभाग बीकानेर ने गांव तोलियासर में राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की है। राशन डीलर सीताराम मेघवाल को सस्पेंड किया गया व प्रवर्तन निरीक्षक को वैकल्पिक व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए गए है।