Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ शहर में पालिका चुनाव की जबरदस्त रौनक है और वहीं ग्रामीण अंचल में समर्पण निधि संग्रह के लिए बैठकें, समिति निर्माण, टोलियाँ निर्माण का उत्सव चल रहा है। आज खंड पालक भैराराम डूडी ने सांवतसर में बैठक लेते हुए कहा कि अयोध्या तीर्थ के भव्य निर्माण के लिए श्रीडूंगरगढ़ अंचल का प्रत्येक बालक जुड़ेगा और अपना योगदान देगा इस हेतु विहिप की अगुवाई में स्वयंसेवक कार्य करने में जुटें हुए है। उनके साथ विहिप के रघूवीर ओझा, भगवान नाई, नौरत्न राजपुरोहित, धमेंन्द्र स्वामी ने गांव सांवतसर में बैठक ली और समिति का गठन किया। इस समिति में रामरतन बिश्नोई प्रमुख, जगदीश रामधन सहप्रमुख व बजरंग बिश्नोई को कोष प्रभारी बनाया गया है और समिति के सदस्य चुने गए। गुसाईंसर, लोढेरा, मणकरासर, डेलवा में समिति के मूलचंद, मदनलाल, माधव, केवलचंद, आशीष, घनश्याम, मुखदास, साहबराम मेवा ने बैठके ली व समर्पण निधि के ग्रामीण कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने श्रीराम मंदिर निर्माण से जुड़ने का आव्हान जनता से किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लोढ़ेरा में समिति कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों की बैठक ली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सांवतसर में समिति पदाधिकारियों ने बैठक ली व समपर्ण निधि समिति का गठन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मणकरासर में गांव की चौपाल पर ली बैठक व समर्पण निधि की जिम्मेदारी सौंपी।