Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अक्टूबर 2022। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर डाक विभाग से आई है। विभाग ने 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए मल्टी टास्किंग स्टाफ, पोस्टमैन, पोस्टल असिस्टेंट और सॉर्टिंग असिस्टेंट के 188 पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए उम्मीदवार dopsportsrecruitment.in पर जाकर 22 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद कैंडिडेट्स का सिलेक्शन बिना परीक्षा के सीधे स्पोर्ट्स कोटे के सर्टिफिकेट के आधार पर किया जाएगा।

वैकेंसी डिटेल्स
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डाक विभाग द्वारा कुल 188 पदों पर भर्तियां की जाएगी। इन भर्ती प्रक्रिया के तहच पोस्टल असिस्टेंट और सॉर्टिंग असिस्टेंट के 71 पद, पोस्टमैन के 56 पद और मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के 6 पद पर भर्तियां की जाएगी। वहीं आवेदन की प्रक्रिया के बाद डाक विभाग शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स की लिस्ट 6 दिसंबर को जारी करेगा।

योग्यता
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डाक विभाग में पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट और पोस्टमैन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का 12वीं पास होना जरुरी है। इसके साथ ही 60 दिन का कंप्यूटर सर्टिफिकेट कोर्स भी किया होना अनिवार्य है। जबकि एमटीएस के पद पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट को 10वीं पास के साथ लोकल भाषा की जानकारी होनी चाहिए। वहीं भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, अंतर्विश्वविद्यालय जैसे टूर्नामेंट्स में होमिल होना जरुरी है।

आयु सीमा
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डाक विभाग की भर्ती परीक्षा में 18 से 27 साल तक की उम्र के कैंडिडेट्स आवेदन कर सकेंगे। आयु की गणना 25 नवंबर 2021 से की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्गों के कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

सैलरी
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डाक विभाग द्वारा मेरिट के आधार पर सिलेक्शन के बाद उम्मीदवार को हर महीने 25,500 से 81,100 रुपए हर महीने सैलरी दी जाएगी। इनमें पोस्टल असिस्टेंट और सॉर्टिंग असिस्टेंट को 25,500 से 81,100 रुपए, पोस्टमैन, मेल गार्ड को 21,700 से 69,100 रुपए और एमटीएस को हर महीने 18000 से लेकर 56,900 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।