Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जून 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं व युवतियों के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा स्थानीय व सरकारी नौकरीयों के अवसर की खबरें समय समय पर प्रकाशित की जाती है। बुधवार को रोजगार स्पेशल में पढ़ें श्रीडूंगरगढ़ के आड़सर बास में हनुमान क्लब के निकट स्थित अंग्रेजी माध्यम के प्रसिद्ध स्कूल ब्राइट फ्यूचर सीनियर सेकेंडरी स्कूल विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकली है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना बायोडाटा एवं नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो 7 दिनों के भीतर निम्न ईमेल पर भेजें: [email protected] व 9413675541 या 9602312650 पर संपर्क कर पूरी जानकारी ले सकते है।
इन पदों पर ली जाएगी भर्ती:-
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कक्षा 11वीं एवं 12वीं के लिए PGT शिक्षकों के पद पर भर्ती की जानी है। इनमें हिंदी, अंग्रेज़ी, गणित, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, लेखांकन, व्यापार अध्ययन, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, भूगोल एवं कंप्यूटर साइंस के पदों पर भर्ती होगी। प्रधानाचार्य पार्वती शर्मा ने बताया कि पीजीटी के लिए ऐसे शिक्षक वांछित हैं जो विषय का गहरा ज्ञान रखते हों, बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करवाने में सक्षम हों और छात्रों में आत्मविश्वास का संचार कर सकें। वहीं कक्षा 6 से 10 तक के लिए TGT शिक्षकों के पद है जिनमें अंग्रेज़ी, हिंदी, गणित, विज्ञान, कंप्यूटर, संस्कृत एवं सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों की आवश्यकता है। वहीं प्री-प्राइमरी स्तर (LKG, UKG) पर ऐसी मदर टीचर्स की आवश्यकता है जो बच्चों के प्रति संवेदनशील, रचनात्मक, कविता लेखन में निपुण व बालमन को समझने में दक्ष हों। खेल शिक्षक (Physical Education Teacher) का पद भी रिक्त है, जिसके लिए शारीरिक रूप से सक्रिय, अनुशासनप्रिय एवं बच्चों को खेल गतिविधियों में प्रेरित करने वाले उम्मीदवार आमंत्रित हैं।
योग्यता:- आवेदक के पास संबंधित विषय में स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री के साथ B.Ed. या D.El.Ed. अनिवार्य है। सभी पदों पर अनुभवियों को प्राथमिकता दी जाएगी। विद्यालय में आकर्षक वेतन, सकारात्मक एवं प्रेरणादायक कार्य परिवेश, तथा निरंतर विकास के अवसर प्रदान किए जाते हैं।