Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

1. पहलवान विजयपालसिंह की पुण्यतिथि पर कुश्ती प्रतियोगिता हाेगी आयोजित
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मार्च 2026। महर्षि दयानन्द सरस्वती छात्रावास विकास समिति द्वारा दिवंगत पहलवान विजयपालसिंह गोदारा की 27वीं पुण्यतिथि के अवसर पर युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने के लिए कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन 2 अप्रैल, गुरुवार को प्रातः 9 बजे से छात्रावास परिसर में आयोजित होगा। प्रातः 11 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी रखा गया है, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भाग लेंगे। समिति के अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू व मंत्री सुशील सेरड़िया ने क्षेत्रवासियों व खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आह्वान किया है।

2. शहीद हेतराम गोदारा के शहादत दिवस पर सोनियासर में रक्तदान शिविर होगा आयोजित
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मार्च 2026। सेना मेडल से सम्मानित अमर शहीद हेतराम गोदारा के 8वें शहादत दिवस के अवसर पर गांव सोनियासर में श्रद्धांजलि सभा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम 1 अप्रैल, बुधवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। आयोजन में क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा रक्तदान शिविर के माध्यम से मानव सेवा का संदेश दिया जाएगा।