Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

छंगाणी परिवार ने सरकारी स्कूल में किया ट्यूबवेल निर्माण के लिए पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अपने दिवंगत माता पिता मनोहरी देवी व जगदीश प्रसाद छंगाणी की स्मृति में उनके पुत्रों द्वारा सरकारी स्कूल में ट्यूबवेल का निर्माण करवा शिक्षा के मंदिर में सहयोग दिया जाएगा। बुधवार सुबह छंगाणी परिवार द्वारा ताल मैदान के पीएमश्री राउमावि परिसर में विधि विधान से पूजन संपन्न करवा ट्यूबवेल निर्माण का कार्य प्रारंभ करवाया गया। इस कार्य के प्रेरक पार्षद पवन कुमार उपाध्याय ने दानदाता परिवार का आभार जताते हुए कहा कि इससे विद्यालय में स्थाई रूप से जल की सुविधा हो सकेगी। स्कूल स्टाफ ने परिवार द्वारा किए जा रहें सहयोग के लिए आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छंगाणी परिवार ने सुबह पूजन संपन्न करवा ट्यूबवेल निर्माण शुरू किया।

जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को कलेक्ट्रेट में
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन 16 अप्रैल को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी। इससे पहले जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक भी होगी। जिला कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी जनसुनवाई में उपस्थित रहेंगे।