Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

बे-मौसम आई बरसात से तबाह हुई रवी की फसलें, खराबे का आंकलन करने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में 18 मार्च की रात के बाद से कई स्थानों पर तेज हवा के साथ बेमौसम तेज बरसात ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। कांग्रेसी नेता व जिला परिषद सदस्य श्रीराम भादू ने संभागीय आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में रबी फसलों की पुनः क्रॉप कटिंग करवाने की मांग की है। भादू ने बताया कि क्षेत्र के अधिकांश गांवों में जीरा, इसबगोल व सरसों सहित अन्य फसलें कटाई के लिए पूरी तरह तैयार थी और ऐसे समय में हुई बरसात ने किसानों को मायूस कर दिया है। विशेष रूप से इसबगोल की फसल में हुए भारी नुकसान के कारण किसान दुबारा क्रॉप कटिंग की मांग कर रहें है। जिससे प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा मिल सके।


पवन कुमार ने उपजिला अस्पताल में तीन रैक भेंट दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपजिला अस्तपाल में सोमवार को पवन कुमार बुटण ने मेडिकल डिपार्टमेंट को प्लाईवूड की तीन रैक भेंट दी है। पवन कुमार ने डॉ रविंद्र गोदारा की प्रेरणा से मेडिकल से संबंधित सामान व्यवस्थित रूप से रखे जाने का प्रबंध करने के लिए रैक दी। अस्पताल के वरिष्ठ डॉ एसके बिहाणी ने कहा कि सरकारी अस्पताल में किया गया दान हजारों मरीजों के लिए उपयोगी साबित होता है। प्रेरक डॉ रविन्द्र गोदारा ने दानदाता पवन कुमार का आभार जताया। इस मौके पर भाजपा के मदन सोनी, सीनियर मेडिकल ऑफिसर रमाकान्त शर्मा, महेश तावणियां, संदीप पारीक, विनोद राव, हरिश दर्जी, नरेन्द्र दुसाद आदि मौजूद रहें।