Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octtttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

कुसुम ने “वीरगाथा प्रतियोगिता” में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया, हुए सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जनवरी 2024। राबाउमावि श्रीडूंगरगढ़ में कक्षा 10 में अध्ययनरत बालिका कुसुम प्रजापत पुत्री गौरीशंकर प्रजापत ने “वीरगाथा प्रतियोगिता-0.3” में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। बालिका ने पेंटिंग (चित्रकला) क्षेत्र में यह उपलब्धि प्राप्त की है और शुक्रवार को जयपुर में स्थित शिक्षा संकुल के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में अधिकारियों ने 5100 रूपए का चैक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्माानित किया। राजस्थान सरकार के शिक्षा सचिव नवीन जैन और शिक्षा परिषद के निदेशक अविचल चतुर्वेदी ने बालिका को सम्मान दिया। व्याख्याता महेंद्र कुमार दाधीच ने बताया कि शाला प्रधान पद्मा कौशिक सहित पूरे स्टाफ ने होनहार छात्रा का अभिनंदन करते हुए उसे शुभकामनाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर में आयोजित समारोह में कुसुम को मिला 5100 रूपए का चेक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

मघराज कलाणी का श्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूरत में माहेश्वरी वालीबॉल कुंभ का आयोजन 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वज फहराने के साथ संपन्न हुआ। जिसमें यूनिटी स्पोर्टस क्लब भयंदर द्वारा टीम के खिलाड़ी श्रीडूंगरगढ़ निवासी मघराज कलाणी को सम्मानित किया गया। यह टीम श्रीडूंगरगढ़ के भंयदर प्रवासी खिलाडियों की टीम है एवं लगातार 13वीं बार फाईनल में पहुंची है। माहेश्वरी वालीबॉल कुंभ में श्रीडूंगरगढ़ की इस टीम ने 6 बार विजेता बन कर क्षेत्र का नाम सम्मानित किया है। इस बार की प्रतियोगिता में मघराज कलाणी के श्रेष्ठ खेल प्रदर्शन के लिए प्रतियोगिता के बाद उन्हें टीम द्वारा सम्मनित किया गया। कस्बे की खेल संस्था हनुमान क्लब के मंत्री जगदीश स्वामी ने बताया कि मघराज कलाणी सहीत इस टीम के कई खिलाड़ी श्रीडूंगरगढ़ में हनुमान क्लब के खिलाड़ी रह चुके है एवं सूरत में मिली सफलता पर क्लब सदस्यों व कस्बे के माहेश्वरी समाज के सदस्यों ने कलाणी व पूरी टीम को बधाई दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मघराज कलाणी का सूरत में यूनिटी स्पोर्टस क्लब ने किया सम्मान।