Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

मोमासर बास में भरे पानी को सक्रिय युवाओं ने दिनभर मशक्कत के बाद साफ करवाया, वार्डवासियों ने जताया आभार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास में सुबह से ही हनुमान जी मंदिर व मदर इंडिया स्कूल के पास चैंबर ब्लॉक हो जाने से गंदा पानी ओवरफ्लो हो गया। जिससे गली में जलभराव हो गया। स्कूल के विद्यार्थियों व आम राहगीरों ने इससे खासी परेशानी का अनुभव किया। कस्बे के सक्रिय कार्यकर्ता केके जांगिड़ ने विधायक लोक सेवा केंद्र में फोन पर सूचना दी और तुरंत प्रभाव से गली की समस्या का समाधान करने की मांग की। युवा आनंद जोशी ने भी इसके लिए प्रयास किए। मौके पर पालिका एसआई हरीश गुजर और जमादार ललिता वाल्मीकि कार्मिकों के दल के साथ व जेटिगा मशीन लेकर मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद पालिका कार्मिकों ने चैंबर को साफ किया व पानी की निकासी सुचारू करवाई। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा व नौरंग शर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर समस्या का जायजा लिया। केके जांगिड़ ने बताया कि वार्ड वासियों ने यहा ड्रेनेज लाइन डलवाने की मांग की जिससे इस समस्या से निजात मिल सके। वार्ड वासियों ने विधायक ताराचंद सारस्वत सहित पालिकाध्यक्ष शर्मा व सक्रिय युवाओं का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने सक्रियता से मुख्य गली का पानी निकलवाया, सहयोग के लिए विधायक ताराचंद सारस्वत का जताया आभार।

सैन समाज के विशाल मंदिर का निर्माण, शामिल हुए हजारों समाज बंधु।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीकोलायत में सैन समाज के विशाल सैनजी मंदिर निर्माण के बाद शनिवार को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। हवन पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। समारोह में प्रदेश सहित देश भर से सैन समाज के लोग भाग लेने पहुंचे। श्रीडूंगरगढ़ से सैन समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश फुलभाटी ने बताया कि हजारों की संख्या में सैन समाज बंधु व महिला शक्ति ने समारोह में भाग लिया। वहीं राजस्थान केश कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र गहलोत व मोहन मोरवाल सहित राजस्थान नाई जागृति मंच के प्रदेशाध्यक्ष कमल किशोर फुलभाटी, भारतीय सैन समाज के अध्यक्ष श्रवण कुमार फुलभाटी, विशम्भर सैन जयपुर, सेवादल कांग्रेस के संभाग प्रभारी विमल भाटी, हनुमानमल टोकसिया, पवन  परिहार, श्रीकिशन फुलभाटी, आशीष जाडीवाल,  कन्हैयालाल  गहलोत,  सुशील टाक, मनोज पवार, हरिप्रसाद टोकसिया, भगवानाराम गोला, मोहनलाल गोला, प्रकाश पुजारी, सन्तोष सिंगराजभाटी, ओमप्रकाश सिंगराजभाटी शामिल हुए। सभी वक्ताओं ने समाज की एकता, नशा मुक्ति व कुरीतियों को छोड़कर समाज के विकास की चर्चा की, सभी ने एकजुट होकर शिक्षा पर ध्यान दिए जाने पर बल दिया। आयोजक श्रीसैन मंदिर एंव सैन समाज धर्मशाला श्रीकोलायत संस्था के सदस्यों ने सभी का सम्मान करते हुए आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीकोलायत में सैनजी मंदिर में आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए हजारों समाज बंधु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ से बड़ी संख्या में सैन समाज के लोग समारोह में शामिल हुए।