Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

एसबीआई का मॉडल सजाया, जिला स्तर पर बालिकाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 फरवरी 2025। गांव उदरासर की वैद्य मघाराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 9 की छात्राओं ने जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कौशल मित्र मोहरसिंह ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा के तहत जिला स्तरीय कौशल प्रदर्शन प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को लूई ब्रेल दृष्टिहीन विद्यालय, बीकानेर में हुआ। प्रतियोगिता में 13 वर्ग की प्रतियोगिताएं हुई जिसमें जिले भर के सरकारी स्कूलों से विद्यार्थी शामिल हुए। बैंक से संबंधित बीएफएसआई थ्रेड प्रतियोगिता में कक्षा 9 की छात्रा शारदा सिद्ध व बसंती प्रजापत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों ने एसबीआई बैंक का मॉडल बनाया। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुषमा सैन ने बालिकाओं को बधाई देते हुए बताया कि विद्यालय के व्यवसायिक प्रशिक्षक राजकुमार के निर्देशन में छात्राओं ने मॉडल तैयार किया। स्कूल के स्टाफ व ग्रामीणों ने भी बालिकाओं को बधाई दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदरासर के राजकीय विद्यालय की कक्षा 9 की बालिकाएं शारदा व बसंती ने हासिल किया प्रथम स्थान।

सूरत में आयोजित सारस्वत प्रीमियर लीग-12 में खूब खेले खिलाड़ी, विजेता उपविजेता हुए पुरस्कृत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सारस्वत कुंडिया समाज नवयुवक मंडल, सूरत द्वारा सारस्वत प्रीमियर लीग-12 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया। विष्णु फाइटर टीम विजेता रही और रुनिया इलेवन टीम उपविजेता रही। रविवार को आयोजित समापन समारोह में विजेता को 21 हजार नगदी व ट्राफी तथा उपविजेता को 11 हजार नगदी के साथ ट्राफी दी गई। श्रीडूंगरगढ़ सहित आस पास के अनेक युवा लीग में शामिल हुए। समापन समारोह में बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने भाग लिया। मंडल अध्यक्ष प्रभु औझा, आयोजन प्रभारी किशन ओझा सहित रामरतन कायल ने युवा टीम के साथ आयोजन की व्यवस्थाएं संभाली व सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विजेता व उपविजेता नगद पुरस्कार व ट्राफियों से हुए सम्मानित।