Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

सुथार ने किया शिविर का अवलोकन, डबल इंजन सरकार के गिनवाए काम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। करोली के सलेमपुर विधानसभा की ग्राम पंचायत सपोटरा में आयोजित सेवा शिविर का अवलोकन शुक्रवार को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने किया। विदित रहें सुथार राज्य सरकार के निर्देशानुसार करोली में तीन दिवसीय दौरे पर है जिसमें वे यहां सेवा शिविरों का अवलोकन करेंगे। सुथार ने शिविर में नवजात बच्चों का अन्नप्राशन करवाया, राशन किट का वितरण किया, विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र वितरित करने सहित अनेक कार्य किए। सुथार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए डबल इंजन सरकार को जनकल्याणकारी बताया और जनहित के कार्य गिनवाए। शिविर में तहसीलदार, विकास अधिकारी, सलेमपुर सरपंच अभिषेक बैरवा, ग्राम विकास अधिकारी, समस्त विभागों के अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता मोनू शर्मा, प्रवीण जांगिड़, ब्रह्मानंद शर्मा, अंशुल गुप्ता, अशोक गुप्ता, सीताराम गुप्ता, पुष्पेंद्र मीणा, चेतन शर्मा सहित स्थानीय ग्रामीण शामिल रहें।

सुथार ने किया सलेमपुर में सेवा शिविर का अवलोकन

पूर्व पीएम का स्मरण कर दी श्रद्धाजंलि, ये रहें मौजूद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज देश भर में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जयंती पर उन्हें याद किया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष सहित दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की है। स्थानीय कांग्रेस ने पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अगुवाई में सिंह को याद किया और उनके योगदान का स्मरण किया। गोदारा ने देश के सबसे सम्मानित अर्थशास्त्री बताते हुए देश में आर्थिक सुधार में उनका महत्वपूर्ण योगदान बताया। सेवा दल के संभाग प्रभारी विमल भाटी ने उन्हें ईमानदारी व सत्यनिष्ठा को आने वाली पीढ़ियों के प्रेरणीय बताया। इस दौरान शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा, नगरपालिका प्रतिपक्ष नेता अंजू पारख, मनोज पारख, कन्हैयालाल सोमानी, पार्षद मंगतू राम मेघवाल, संदीप मारू, प्रदीप पुरोहित, रमेश बासनीवाल, मुंशी टेलर, बालचंद प्रजापत, सीताराम बाना, राजेश मंडा, प्रकाश दुसाद, विमल नाई, इकराज खान, राकेश सिद्ध, चैन सेवग, लालचंद कूकना, चंद्रप्रकाश गुरावा आदि कार्यकर्ता शामिल हुए व सभी ने सिंह को पुष्पाजंलि अर्पित की।

पूर्व पीएम को कांग्रेसी जनों ने दी श्रद्धाजंलि।