Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 नवम्बर 2025। शुक्रवार को राजकीय चिकित्सालय से दो खबरें निकल कर आ रही है, पढ़ें दोनो खबरें एक साथ।

विश्व मधुमेह दिवस पर विशेष शिविर आयोजित

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर शुक्रवार को स्थानीय उपजिला चिकित्सालय में एक दिवसीय सामान्य जागरूकता जांच शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 116 रोगियों को निशुल्क बीपी, शुगर की जांच कर दवाईयां दी गई एवं मधुमेह के लक्षणों, बचाव के बारे में जानकारियां दी गई। शिविर में डा एसके बिहानी, डा श्रवण चौधरी एवं अन्य चिकित्सकों ने ओपीड़ी वाले रोगियों को पेम्पलेट वितरण कर मधुमेह के बचाव के बारे में जागरूक किया एवं विभिन्न जानकारियां दी। एनसीडी कर्मचारी मदन मीणा, मोहम्मद अनवर खान भी सक्रिय रहे।

आधार कार्ड लेकर ही आना है हॉस्पीटल, घर बैठे भी कटवा सकते है डाक्टर पर्ची।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार स्थित राजकीय उप जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों को दिखाने के लिए आने वाले रोगियों को अपना आधार कार्ड लेकर आना जरूरी होगा। चिकित्सालय प्रभारी डॉ एसके बिहानी ने बताया कि चिकित्सा विभाग द्वारा राज्य भर के सभी चिकित्सालयों में एकीकृत स्वास्थ्य सूचना मंच शुरू किया गया है। इसके तहत अब रोगियों को चिकित्सालय आते समय अपना आधार कार्ड साथ लेकर आना होगा एवं तभी रोगियों को समस्त सुविधाएं मिल सकेगी। इसके साथ ही रोगी चिकित्सालय आने से पहले आयुष्मान भारत हैल्थ एकाउंट पर अपना रजिस्ट्रेशन चिकित्सालय आने से पहले ही कर सकेगें। ऑनलाईन स्वंय ही रजिस्ट्रेशन करने से रोगियों को कतार में खड़े रहने ही समस्या से भी छुटकारा मिल सकेगा।