Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

कल होगी उपखंड स्तरीय जनसुनवाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रति माह के गुरूवार को होने वाली उपखंड स्तरीय जनसुनवाई कल पंचायत समिति के वीसी हॉल में आयोजित होगी। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरूवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अटल जन सेवा शिविर/ जनसुनवाई का आयोजन होगा। जिसमें आमजन अपनी समस्याएं लेकर समाधान करवा सकते है।
तीसरे दिन बिएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंचायत सिमित सभागार में आयोजित बीएलओ प्रशिक्षण में तीसरे दिन अध्यक्षता करते हुए उमा मित्तल ने निर्वाचन संबंधी कार्य पूरी निष्ठा से करने की बात कही। नायब तहसीलदार रमेशसिंह चौहान ने प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। बुधवार को प्रशिक्षण में विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ के भाग संख्या 101 से भाग संख्या 150 तक के बूथ लेवल अधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में बीएलओ को उनके कार्यों व जिम्मेदारियों ने अवगत करवाया गया। बीएलओ को फार्म संख्या 6, 6क, 7 व 8 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही डिजिटल एप, बीएलओ एप, एवं वीएचए एप के बारे में जरूरी प्रक्रिया समझाई गई। प्रशिक्षण के पश्चात प्रशिक्षणार्थियों का ऑनलाइन मूल्यांकन किया गया। एलएमटी मनीष कुमार सैनी, नौरममल शर्मा, सहीराम भामू, पवनकुमार माली, श्रवण कुमार मोटसरा द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। बीएलओ रजिस्ट्रेशन तथा प्रशिक्षण व्यवस्था आदि कार्य लीलाराम मीणा व ओमप्रकाश द्वारा संपादित की गई। गत दो दिनों में अनुपस्थिति रहें बूथ लेवल अधिकारियों को नोटिस देकर आगामी प्रशिक्षण दिवस में उपस्थित होकर प्रशिक्षण पूरा करने तथा स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए पाबंद किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीएलओ प्रशिक्षण में तीसरे दिन बताए बीएलओ के जरूरी कार्य।