Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

मदान परिवार ने सरकारी स्कूल में दिया कंप्यूटर, युवाओं ने सराहा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को कालूबास वार्ड 3 में स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में केशव-किरण देवी, दिनेश- धनवर्षा मदान परिवार ने कंप्यूटर सिस्टम भेंट दिया है। भाजपा के मदन सोनी, विक्रम मालू, महेंद्र पारीक, वासुदेव पारीक व चमन श्रीमाल कार्यक्रम में मौजूद रहें। सभी ने शिक्षा के क्षेत्र में किए गए इस सहयोग की सराहना की। दिनेश मदान ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल बबीता कुमारी ने दानदाता का आभार जताते हुए स्कूल की विभिन्न आवश्यकताओं के बारे में भी जानकारी दी। स्कूल स्टाफ रेनू कुमारी, गायत्री गोदारा एवं मुनिश कुमारी ने ऐसे प्रयासों को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उपयोगी होने की बात कही।


स्निग्धा ने हासिल किए सीबीएसई 10वीं में 99% अंक, मिल रही खूब बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास निवासी समाजसेवी लक्ष्मीनारायण तावणियां की पौत्री व सुरेश तावणियां की पुत्री स्निग्धा तावणियां ने 10वीं शानदार अंक हासिल किए है। रायपुर प्रवासी स्निग्धा ने 99% प्रतिशत अंक लेकर परिवार का गौरव बढ़ाया है। उनके परिवार में प्रसन्नता का माहौल छाया है। उनके चाचा महेश तावणियां सहित सभी जानकारों ने स्निग्धा को बधाई दी है।