Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

दुसारना में आज अग्नि नृत्य के साथ होगा भजन संध्या का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव दुसारना में जसनाथ जी महाराज की बाड़ी में आज शाम भजन संध्या का आयोजन होगा। पुजारी शिवनारायणनाथ और सूरजनाथ ने बताया कि टीकूनाथजी महाराज के श्रद्धालुओं द्वारा आयोजन करवाया जाएगा। यहां श्रीडूंगरगढ़ की धन्नानाथ सिद्ध एंड पार्टी द्वारा गायन प्रस्तुति होगी व टांडी पारेवड़ा की धन्नानाथ सिद्ध द्वारा अग्नि नृत्य प्रस्तुति दी जाएगी। बाड़ी में आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल होंगे।
हर तहसील में शहीद स्मारक, लाइब्रेरी व ट्रेनिंग सेंटर बनेंगे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की हर तहसील में शहीद स्मारक बनाया जाएगा। इसमें माध्यम से सेना, पुलिस व अन्य बल में तैनात जवानों के शहीद होने या किसी अन्य कारणों से मृत्यु होने की स्थिति में उनको याद किया जा सकेगा। इसमें उन सभी शहीदों के नाम होंगे, जो संबंधित तहसील क्षेत्र के निवासी होंगे। आमतौर पर किसी सैनिक के शहीद होने की स्थिति में परिवार के सदस्य संबंधित गांव तहसील में प्रतिमा आदि लगवाकर स्थल बनवाते है। अब सरकार समग्र रूप से एक ऐसा स्थान तैयार कराएगी, जहां सभी सभी सैनिकों के नाम सम्मानपूर्वक अंकित होंगे। सैनिक कल्याण मंत्री राज्यवर्धनसिंह राठौड़ भी इसका संकेत दे चुके है। इसके लिए राज्य सरकार एक एकड़ जमीन देगी। शहीद स्मारक सथल को एक सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा जहां एक लाइब्रेरी बनाई जाएगी। इसका अन्य लोगों के साथ स्टूडेंट्स व शोधार्थियों को भी लाभ मिल सकेगा। इसके अलावा यहां सेना में भर्ती होने वाले युवाओं के लिए ट्रेनिंग स्पेस भी बनाया जाएगा। स्थानीय लोगों के कोई भी कम्युनिटी कार्यक्रम के लिए एक कॉन्फ्रेंस हॉल भी इस स्थल का एक हिस्सा होगा।