Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अगस्त 2023। आज सुबह कस्बे से नरहड़, झुंझुनू के शक्कर पीर बाबा की दरगाह पर माथा टेकने जायरीन रवाना हुए है। वहीं झूलेलाल चालिहो का तीसरा उत्सव शुक्रवार शाम सिंधी समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया। वहीं श्रीडूंगरगढ़ में श्याम भजन संध्या का आयोजन होगा, तीनों धार्मिक खबरें पढें एकसाथ और देखें सभी फोटो।
शक्कर पीर बाबा के दीदार के लिए पैदल यात्री रवाना, पारख ने दी दुआएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज सुबह नरहड़, झुंझुनू के शक्कर पीर बाबा की दरगाह पर माथा टेकने व बाबा का दीदार करने श्रीडूंगरगढ़ से पैदल यात्री रवाना हुए है। नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने बताया कि नरहड़ के पीर बाबा के दर्शन के लिए मुस्लिम सम्प्रदाय के साथ हिंदू सम्प्रदाय के लोग भी बड़ी श्रद्धा के साथ पहुंचते है। पारख ने पदयात्रा को रवाना किया व सफल यात्रा की दुआएं दी। इस दौरान मनोज पारख, श्यामसुन्दर दर्जी, सलमान खान दमामी, मंगतूराम मेघवाल, प्रकाश दुसाद, अयूब खान दमामी, सत्तार, पार्वती माली, भवरुं खान, घीसाराम, सिकंदर, आसु खान सहित अनेक दमामी कार्यकर्ता व महिलाएं मौजूद रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नरहड़ के शक्कर पीर बाबा के लिए पैदल जियारत हुए रवाना।

मनाया चालीहो महोत्सव का तीसरा उत्सव, लकेश व रिझवानी सहित सक्रिय युवाओं का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी समाज का 40 दिन का धार्मिक झूलेलाल चालीहो महोत्सव का तीसरा बड़ा उत्सव शुक्रवार शाम को मंदिर प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। समाज के जागरूक युवा रवि रिझवानी ने बताया कि सुबह 6 बजे साईं झूलेलालजी की प्रभात फेरी निकाली गई। शाम को 7 बजे भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें झूलेलालजी के भजनों पर समाज के बड़े, बच्चे व महिलाएं जमकर झूमी व भक्ति रस में सराबोर नजर आई। इस दौरान आयोजित सम्मान समारोह में भाजपा नेता लकेश चौधरी का सम्मान किया गया। चौधरी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज की एकता को बल मिलता है और सांस्कृतिक विरासत का अगली पीढ़ी को हस्तातंरण भी होता है। मोरवानी परिवार ने समाज के सक्रिय युवाओं का सम्मान किया गया। इसमें रवि रिझवानी, मुरलीधर संगवानी, पुजारी मांगीलाल, मनोज, टिकमचंद धामेजा, प्रेम लोगवानी व अशोक गुरनाणी का शॉल ओढाकर सम्मान किया गया। सिंधी पंचायत के अध्यक्ष श्रवणकुमार गुरनानी ने युवाओं को सक्रियता से समाज की सेवा में तत्पर रहने की प्रेरणा दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी समाज ने मनाया धूमधाम से महोत्सव का तीसरा उत्सव।

श्याम भजन संध्या का होगा आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास के वार्ड 2 में रविवार रात 8 बजे से श्याम भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। पंडित कैलाश सारस्वत द्वारा बाबा के भजनों की संगीतमय व भक्तिमय प्रस्तुतियां दी जाएगी। सुभाष प्रजापत द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बाबा का भव्य दरबार सजाकर अखंड ज्योत की जाएगी। विशेष श्रृंगार व पुष्प वर्षा के साथ छप्पन भोग का भोग लगाया जाएगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन में शामिल होंगे और भक्तिरस का आनंद लेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेता प्रतिपक्ष ने दी यात्रा सफलता की दी दुआएं, पहुंचे समाज के अनेक नागरिक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किशोर मोरवानी ने शॉल ओढाकर किया रवि रिझवानी का सम्मान।