Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-09-02 at 21.15.19
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

सड़क निर्माण में ली गई कृषि भूमि का मुआवजा देने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर शिवदानसिंह से राजपूरा तक एमडीआर सड़क के निर्माण के दौरान किसानों की अवाप्त की गई भूमि का मुआवजा देने की मांग कांग्रेसी नेता श्रीराम भादू ने जिलाकलेक्टर से की है। भादू ने बताया कि इस संबंध में संघर्ष समिति द्वारा किसान हित में संभागीय आयुक्त में परिवाद दी गई जिसपर 9 मार्च 2026 को एसडीएम श्रीडूंगरगढ़ को इस प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई के आदेश दिए गए। वहीं 5 मई 2026 को जिलाकलेक्टर ने भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए परंतु आज तक संबंधित कार्यालय से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके चलते अपनी कृषि भूमि गवांने वाले अन्नदाताओं को मुआवजा नहीं मिल रहा है। भादू ने जिलाकलेक्टर से इस मामले में शीघ्र कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

मोमासर में भागवत कथा के चौथे दिन सुनाए अनेक प्रसंग, दी भक्ति की प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में स्थित वीर तेजाजी धाम में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा आयोजन में बुधवार को चौथे दिन कथावाचक पंडित रामकृष्ण शास्त्री ने अनेक प्रसंग सुनाए। शास्त्री ने नि:स्वार्थ भाव की गई भगवान की भक्ति को मुक्ति का मार्ग बताते हुए भाव भक्ति का महत्व बताया। उन्होंने भागवत प्रसंगो का श्रवण मात्र नहीं कर उनके संदेश को जीवन में उतारने का संदेश दिया। कथा के दौरान महाराज ने सत्यवादी वीर तेजाजी के जीवन के अनेक प्रसंग भी सुनाते हुए उन्हें धर्मरक्षक बताया। उन्होंने कहा कि महापुरूषों की कथाएं मन को शांति देने के साथ व्यक्ति को भक्ति, सदाचार और अच्छे कर्मों की ओर प्रेरित करती है। कथा की पूर्णाहुति 5 सितंबर को होगी। इस अवसर पर मांगीलाल गोदारा, तुलसाराम बांगुड़ा, रामेश्वर गोदारा, मानाराम प्रजापत, त्रिलोकाराम भामू, जोराराम पूनिया, मानाराम गोदारा, भंवराराम सारण, अन्नाराम गोदारा, भीखाराम सारण, लूणाराम घिन्टाला, नेमाराम सुथार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी को दी शिकायत, प्रत्याशी पात्रता जांच की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में वार्ड 27 में निर्दलीय प्रत्याशी शक्तिसिंह पुत्र कालूसिंह राजपूत ने बुधवार को जिला कलेक्टर के यहां पेश होकर कमला देवी लोकेश नाथ के नामांकन की वैधानिक पात्रता जांच करवाए जाने की मांग की है। शक्ति सिंह ने बताया कि नियमानुसार भाजपा प्रत्याशी पालिका में विभिन्न ठेका कार्यों से जुडे है और ऐसे में वे चुनाव लड़ने योग्य नहीं है। परिवादी ने इस मामले की पूरी व निष्पक्ष जांच करने की मांग करते हुए संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने पर वे न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाने की बात कही है।