Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

पुष्करणा समाज का रूद्राभिषेक भैरव पूजन, उपाध्याय जुटे तैयारी में..
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर के ओझा सत्संग भवन में आगामी 12 अप्रैल को पुष्करणा समाज का रुद्राभिषेक विश्वरक्षक भैरव पूजन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के लिए शहरी और ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क करते हुए निमंत्रण दिया जा रहा है। गुरूवार को डॉ सत्यप्रकाश आचार्य की अगुवाई में अनेक पुष्करणा मोहल्लो में संपर्क कर न्यौता दिया गया। वहीं ग्रामीण अंचल में नाल, शोभासर, सांवरा, गडियाला, हदां, गिरजासर, झझू, मनचितीया, नोख आदि गावों में संपर्क किया गया। इस विशाल अनुष्ठान के आयोजक देवीलाल उपाध्याय का गांवों में समाज के लोगों ने फुलमाला व साफा पहनाकर स्वागत किया। उपाध्याय के साथ में श्याम देराश्री, रमेश पुरोहित, पूर्व पार्षद लक्ष्मण व्यास, मनमोहन व्यास ने भी गांवों में जनसंपर्क किया। झझू गांव में स्वागत करने वालों में शिवरतन उपाध्याय, भंवरलाल उपाध्याय, रामेश्वर पुरोहित, रूपजी पुरोहित, धनराज उपाध्याय, नेक बिस्सा, महावीर बिस्सा, प्रेमराज उपाध्याय, भीम उपाध्याय व हदा गांव के श्याम सुंदर पुरोहित, भगवान पुरोहित और सुरेश व्यास, प्यारेलाल सरपंच सांवरा, अजय सरपंच नोक, महेश, बाबूलाल, कन्हैया लाल छंगाणी, महेश, नंद किशोर, पप्पू छंगाणी, सांवरा गांव व गडियाला लालचंद पुरोहित, नरेश कुमार पुरोहित, मनचितिया के कन्हैयालाल पुरोहित सेवड़ा, बाबूलाल, कन्हैयालाल, लक्ष्मण, स्वरूप पुरोहित सहित अनेक समाज बंधु शामिल हुए।


होनहार भागीरथ का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 12वीं विज्ञान में 500 में से 500 अंक प्राप्त करने वाले क्षेत्र के होनहार भागीरथ का गुरूवार को गांव पुदंलसर के राउमावि में सम्मान किया गया। इस विद्यालय पूर्व छात्र भागीरथ सिंह पुत्र रामनारायण सिंह का शॉल साफा व फुलमाला पहना कर सम्मान किया गया। प्रधानाचार्या मंजू महरिया ने युवक की सफलता को पूरे गांव के युवाओं के लिए प्रेरणीय बताते हुए शुभकामनाएं दी। विद्यालय स्टाफ की ओर से प्रधानाचार्य व हंसराज आसोपा ने युवक का सम्मान करते हुए उपहार दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थी, स्टाफ व ग्रामीण भी शामिल हुए।


विवाद की स्थिति में भी टीसी जारी करने के आदेश पर असंतोष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन सेवा राजस्थान ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा जारी उस आदेश का विरोध किया है, जिसमें शिक्षा निदेशक ने लिखा है कि अभिभावक और विद्यालय प्रबंधन के बीच किसी भी तरह का विवाद हो तो भी टीसी जारी करनी होगी। मुख्यतः विद्यालय प्रबंधन और अभिभावक के बीच विवाद फीस जमा करने को लेकर ही होता है। शिक्षा निदेशक के आदेश अनुसार बिना फीस कराए टीसी जारी की जाए। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अंक तालिका सीधे ऑनलाइन जारी करने का प्रावधान कर देने का आदेश जब से दिया किया गया है, तभीसे बच्चे स्कूलों से मूल अंक तालिकाएं नहीं ले जा रहें है और सीधे ऑनलाइन बोर्ड से मंगवा रहें है। ऐसी स्थिति में अभिभावक बकाया फीस जमा नहीं करवाते है। विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है। सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कोडाराम भादू ने शिक्षा निदेशक को लिखे पत्र में आदेश में संशोधन किए जाने की मांग की। भादू ने बताया कि अभिभावक विद्यालय से सभी तरह का नो-डयूज प्राप्त करके टीसी प्राप्त करें। भादू ने कहा कि निजी विद्यालयों के लिए अत्यंत एकतरफा आदेश प्रतीत हो रहा है। एक तो सरकार द्वारा आरटीई एवं अन्य देय भुगतान समय पर जारी नहीं किए जा रहे हैं, प्री प्राइमरी कक्षाओं को कोर्ट के आदेश के बावजूद आरटी के तहत नि:शुल्क अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर विद्यालयों को बिना बकाया के टी.सी. जारी करने के लिए बाध्य किया जा रहा है। इससे निजी विद्यालयों पर दोहरा आर्थिक भार पड़ेगा। निजी विद्यालय अपने संसाधनों, शिक्षकों के वेतन, भवन किराया, बिजली-पानी तथा अन्य व्यवस्थाओं का संचालन शुल्क के आधार पर करते हैं। यदि अभिभावक शुल्क जमा किए बिना ही टी.सी. प्राप्त कर लेते हैं, तो विद्यालयों के लिए आर्थिक संतुलन बनाए रखना अत्यंत कठिन हो जाता है। भादू ने बताया कि इस संबंध में विचार विमर्श कर आगे की रणनीति के लिए रविवार को सेवा संगठन की एक बैठक भी बुलाई गई है।