Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1-Hariram-JI
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

भागवत कथा में धूमधाम से मनाया नंदोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास के वार्ड 32 में आशीर्वाद बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित भागवत कथा में शनिवार को धूमधाम से कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। कथा स्थल को गुब्बारों से सजाया गया। कथा वाचक रामस्नेही संत संमुखदासजी महाराज ने कहा कि व्यक्ति को अहंकार नहीं करना चाहिए, क्योंकि अहंकार बुद्धि और ज्ञान का हरण कर लेता है। अहंकार ही मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। उन्होंने कहा कि जब अहंकार में कंस के अत्याचार से धरती पापों से डोलने लगी तो भगवान कृष्ण ने अवतरित हुए। उन्होंने कंस की काल कोठरी में कृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया तो श्रद्धालु भाव विभोर हो उठें। श्रद्धालुओं ने खूब जयकारे लगाए व नंद घर आनंद भयो भजन पर झूमने लगे। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। बता देवें यहां आशीर्वाद बालाजी चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित कथा दोपहर 1 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित हो रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कथा में हर्षोल्लास के साथ मनाया कृष्ण जन्मोत्सव।

बचाए हिरण के प्राण, सौंपा समिति को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में हिरण बहुतायत है और ये निरीह प्राणी कई बार कुत्तों के चुंगुल में फंसकर अपनी जान गंवा देते है। अनेक बार जागरूक युवाओं द्वारा हिरणों के प्राण बचाने के मामले भी सामने आते है। शनिवार सुबह सूडसर से सांवतसर रोड पर लालूराम सारण के खेत के निकट कुत्तों ने एक हिरण को घेर लिया। कुत्तों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे हनुमानाराम विश्नोई व रविंद्र सारण ने लाठी की मदद से कुत्तों को भगाया व हिरण को उनके चंगुल से मुक्त करवाया। युवकों ने हिरण को जीव रक्षक निहालचंद धारणियां दल के सदस्यों को हिरण सौंप दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवकों ने बचाए हिरण के प्राण।