Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-03-23 at 21.02.52
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

प्रदेश महामंत्री डॉ मिथलेश ने आड़सर में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार शाम को भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ मिथलेश गौतम व जिलाध्यक्ष श्यामसुदंर पंचारिया भाजपा नेता अनिल जोशी आड़सर के साथ गांव आड़सर पहुंचे। आड़सर में नेताओं ने जोशी के निवास स्थान पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन की रीति नीति के बारे में चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं की ताकत से ही संगठन के आगे बढ़ने की बात कही। इस दौरान जिलाध्यक्ष पंचारिया ने जोशी की कर्मठता की सराहना की और युवा शक्ति को संगठन के लिए काम करने की प्रेरणा दी। अखिल भारतीय श्रीगुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जोशी ने विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान जिला महामंत्री दलीपसिंह राजपुरोहित आड़सर भी मौजूद रहें। वार्ता में मोमासर मंडल नरेश मोट, पूर्व पालिकाध्यक्ष शिव स्वामी, छात्र नेता मांगीलाल गोदारा, श्यामसुंदर स्वामी, आड़सर से देवकरण स्वामी, मालमसिंह राजपुरोहित, शुभकरण उपाध्याय, शंकरलाल लखारा, गंगाधर शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें। सभी ने आड़सर माता के दर्शन भी कर नवरात्र पर्व पर माँ का आशीर्वाद लिया। बता देवें इससे पूर्व रविवार को बीकानेर से पदाधिकारियों के श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर अनिल जोशी की अगुवाई में बड़ी फुलमाला से हाइवे स्थित बालाजी मोटर्स पर इनका अभिनंदन किया गया।


जयपुर में सिद्ध मिले डॉ पूनियां से, की सांगठनिक वार्ता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुंभाराम सिद्ध जयपुर में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व हरियाणा प्रभारी डॉ सतीश पूनियां से मुलाकात की। डॉ पूनियां ने सिद्ध को स्वरचित पुस्तक अग्नि पथ नहीं जनपथ की प्रति भेंट देते हुए कार्यसमिति सदस्य बनने पर माला पहना कर सम्मान किया। सिद्ध ने डॉ पूनिया को पुष्पगुच्छ भेंट दिया और संगठन को मजबूत करने के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान अनेक भाजपा पदाधिकारी व नेता उपस्थित रहें।


पूनरासर में भाजपा देहात मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा देहात मंडल का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण सोमवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण 7 सत्रों में आयोजित हुआ और संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, कार्य विस्तार, बूथ प्रबंधन एवं जनसेवा से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत, पूर्व चेयरमेन रामेश्वरलाल पारीक, जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल ने विभिन्न सत्रों में अनेक विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी ने सोशल मीडिया पर विस्तृत जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष महेंद्रसिंह तंवर ने सभी पदाधिकारियों, वक्ताओं व कार्यकर्ताओं का आभार जताया। शिविर में छात्र नेता मांगीलाल गोदारा ने पंजीकरण व्यवस्था का दायित्व निभाया, कार्यक्रम में महामंत्री नौरंगनाथ, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भवानी प्रकाश तावनियां, पूर्व सरपंच पोमाराम नायक, बूथ अध्यक्ष जेठनाथ, मुन्निनाथ, देवकरण पारीक, मीडिया संयोजक श्रवण सारस्वत, विस्तारक मुकेश जोशी, हनुमान शर्मा, ऊपनी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सहीराम, मंडल मंत्री राजेंद्रसिंह शेखावत सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।