Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

महिला नर्सिंग ऑफिसर को कोर्ट से मिली राहत, तबादले पर आया स्टे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपजिला अस्पताल में कार्यरत महिला नर्सिंग ऑफिसर सुनीता बुढ़ानिया को कोर्ट से राहत मिली है। बुढ़ानिया के तबादले पर कोर्ट ने रोक लगा कर स्टे दे दिया है। एडवोकेट अनिल धायल ने बताया कि महिला कार्मिक का एक ही लिस्ट में दो स्थानों पर तबादला किया गया। धायल ने बताया कि हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता श्रेयांश रामदेव व उनके साथ मनीष कुमार भार्गव द्वारा सभी तथ्यों सहित कागजी कार्रवाई पूरी की गई व मंगलवार को तबादले पर स्टे मिल गया है।

पीएमश्री केऊ में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, मेडिकल टीम ने दी सेवाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीएमश्री राउमावि केऊ पुरानी में बुधवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। बच्चों को विभिन्न दवाएं भी उपलब्ध करवाई गई। शिविर में डॉक्टर जागृति सियाग, डॉक्टर आयुश जानू, सीएचओ शकील खान, फार्मासिस्ट बनवारी लाल, नर्सिंग ऑफिसर अंकित मुटरेजा, भरतसिंह व स्वास्थ्य कार्यकर्ता कृष्णा देवी, सहायिका चुकी देवी ने अपनी सेवाएं दी। संस्था प्रधान अजीत कुमार ने पूरी मेडिकल टीम का आभार जताया व स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। शिविर में रामदयाल सुथार, पृथ्वीसिंह राजपूत, डालसिंह राजपूत, बहादुरसिंह राजपूत, मानाराम नाई, राणाराम नई, पूर्णाराम, शेराराम, अमराराम, पूसाराम, किशनाराम सुथार, गुणाराम सहित अनेक ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन कालूदास स्वामी व श्रीमती सुरेखा ने किया व शिविर में विजेंद्र पन्निवाल का भी सहयोग रहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीएमश्री विद्यालय में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में सभी विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

मौनी अमावस्या पर गौशाला में बड़ा सहयोग देने पर किया दानदाता का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को मौनी अमावस्या पर गौशालाओं में उत्सव का माहौल है। गांव बाना की श्रीबांके बिहारी गौशाला में उत्सव का सा माहौल छाया है। यहां गौशाला में ट्रेक्टर दानदाता हुकमराम पुत्र किशनराम बाना, टॉली दानदाता हरीराम पुत्र कुंभाराम बाना व कराओ दानदाता प्रेमदास पुत्र धनदास स्वामी का गौशाला समिति द्वारा साफा व फुलमाला पहना कर सम्मान किया। समिति व दानदाता सहित गांव के मौजिज लोगों की उपस्थिति में ट्रेक्टर व सामान का उद्घाटन किया गया। दानदाताओं ने गौवंश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रतिबद्धता जताई। इस मौके पर गौवंश को गुड़ खिलाया गया। समिति अध्यक्ष मांगीलाल बाना ने सभी का आभार जताया। समारोह में सरपंच प्रतिनिधि देवीलाल बाना, पूर्व सरपंच भंवरलाल बाना सहित नारायणदास स्वामी, मूलाराम बाना, सुल्तानानाथ, तन्नानाथ, राकेश बाना, संतोष बाना सहित बड़ी संख्या में मौजिज लोग शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना में श्रीबांके बिहारी गौशाला में रहा उत्सव का माहौल, जताया दानदाताओं का आभार।