Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

ग्राम पंचायत मिंगसरिया में पांच अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए, विधायक का जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत मिंगसरियों में पांच अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए गए है। ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार जताया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लंबे समय समय से बिजली के लोड की समस्या चली आ रही थी। जिसके छुटकारे के लिए ग्रामीणों ने विधायक से गुहार लगाई। विधायक के निर्देशों के बाद बिजली विभाग ने मिंगसरिया व नोसरिया में पांच ट्रांसफार्मर लगा दिए है जिससे लोड का समान वितरण हो सकेगा। इससे ग्रामीणों को लोड की समस्या से निजात मिल सकेगी। मोमासर भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश मोट, संदीप सिंह मिंगसरिया, नेमाराम प्रजापत, मदन सिंह, दुलाराम प्रजापत, दलीप सिंह, सोपाल सिंह, सहीराम, तिलोक दास स्वामी, नारायण राम नायक, भूराराम मेघवाल, गंगाराम प्रजापत, लिछमण सिंह, लाइन मेन जसवंत सिंह ने विधायक का आभार जताया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों का भी आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मिंगसरिया में लगाए पांच अतिरिक्त ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताया विधायक का आभार।

गांव पुंदलसर में होगा शरद पूर्णिमा महोत्सव, 311 किलो खीर का होगा महाप्रसाद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शरद पूर्णिमा पर गांव पुंदलसर में श्रीहनुमान वाटिका में महोत्सव का आयोजन होगा। मंदिर प्रांगण को फुलों से सजाया गया है। पंडित श्रवण कुमार पारीक ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर परिसर में रात्रि जागरण का आयोजन होगा जिसमें रामकुमार शर्मा एंड पार्टी राजलदेसर द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। यहां 311 किलो दूध से खीर बनाकर बाबा को भोग लगाया जाएगा व प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुंदलसर की श्रीहनुमान वाटिका में होगा महोत्सव का आयोजन, भक्तों में उत्साह।

दुलचासर गौशाला में पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने की गौसेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शरद पूर्णिमा के मौके पर गांव दुलचासर की श्रीगोपाल गौशाला के सभी गौवंश के लिए दानदाता स्नेहामल द्वारा खल मूंग चूरी व गुड़ का भंडारा भोग लगाया गया। समिति के सचिव रेवंत सिंह पड़िहार ने बताया कि भंडारा वितरण में गोपाल मूंदड़ा दुलचासर ने सहयोग दिया। इस दौरान दानदाता ने नगद राशि भी गौशाला सेवार्थ समर्पित की, समिति ने दानदाता का आभार जताया।