Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-10-04 at 19.50.28
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

रविंद्रसिंह भाटी के स्वागत की तैयारियां, रोड शो और सभा कल
ईडब्ल्यूएस सरलीकरण की मांग को लेकर जुटेंगे युवा व समर्थक, ताल मैदान में होगी सभा
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अक्टूबर 2026। ईडब्ल्यूएस में सरलीकरण की मांग को लेकर अभियान चला रहे शिव विधायक रविंद्रसिंह भाटी सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र के युवाओं व समर्थकों में उत्साह है और स्वागत कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम रूप ले चुकी हैं। भाटी के श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर रोड शो आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद ताल मैदान में सभा होगी। आयोजन समिति से जुड़े सदस्यों ने शनिवार शाम तक रोड शो एवं सभा की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया। कार्यक्रम को लेकर उपखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में युवा व समर्थकों के पहुंचने की संभावना है। आयोजकों के अनुसार सभा में ईडब्ल्यूएस व्यवस्था में सरलीकरण एवं न्याय की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा। विधायक भाटी इस मुद्दे को लेकर युवाओं की आवाज को मंच से बुलंद करेंगे। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव संपर्क कर लोगों से सभा में पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है।

भाजपा देहात के सोशल मीडिया जिला सह संयोजक का दायित्व मिला प्रमोद को
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात के जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने सांवतसर निवासी प्रमोद बिश्नोई को भाजपा बीकानेर देहात का सोशल मीडिया जिला सह संयोजक नियुक्त किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा सोशल मीडिया संभाग संयोजक कोजूराम सारस्वत ने बताया कि पार्टी संगठन को डिजिटल एवं सोशल मीडिया के माध्यम से और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने नवनियुक्त पदाधिकारी से संगठन की विचारधारा, नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने बिश्नोई को बधाई दी।

डोटासरा व जूली का किया स्वागत, दी युवाओं को संघर्ष की सीख।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार को बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नापासर क्षेत्र के हाइवे पर स्वागत किया। यहां छात्र नेता अभिमन्यु जाखड़ एवं क्षेत्र के गांव समंदसर निवासी चरणजीत गोदारा सहित युवाओं ने बड़ी फूलमाला पहना कर उत्साह के साथ स्वागत किया। दोनों नेताओं ने युवाओं को जनहित में संघर्ष करने की बात कही। इस दौरान रामनिवास चौधरी, राधे कूकणा, सौरव कस्वां, संदीप विश्नोई, घनश्याम, अभिषेक, सुनील कूकणा, तेजवीर, दिनेश कूकणा सहित अनेक युवा मौजूद रहें।