Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

ओपन बोर्ड की परीक्षाएं कल से, प्रवेश पत्र करें डाउनलोड।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं 23 अप्रैल से शुरू हो रही है। परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र डाउनलोड करना होगा। श्रीडूंगरगढ़ पीएमश्री राउमावि ताल मैदान में केंद्र प्रभारी बिशन शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी स्वयं की एसएसओआईडी से लॉगिन कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है अन्यथा किसी ई मित्र से डाउनलोड करवा सकते है। अभ्यर्थी के रोल नंबर या जन्म दिनांक से प्रवेश पत्र डाउनलोड हो सकेगा। इस बार परीक्षा केंद्र अलग अलग दिए गए है। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में अपने परीक्षा सेंटर को ध्यान से देख लेवें व कल समय पर परीक्षा देने केंद्र पर पहुंच जावें। शर्मा ने कहा कि अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 63503 51557 पर संपर्क कर सकते है। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:- https://rsosadmission.rajasthan.gov.in/rsos/admitcarddownloadforall

आडसर में छात्राओं को साइकिल और इंटर्नशिप के छात्रों को दिए प्रमाण-पत्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि आड़सर में मंगलवार को कक्षा-9 की छात्राओं को निःशुल्क साइकिल तथा व्यावसायिक शिक्षा के तहत BFSI विषय में नामांकित कक्षा-12 के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि शिवभगवान जोशी थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपसरपंच गजूसिंह, वार्डपंच दौलतराम सुथार एवं अशोक कुमार लखारा मौजूद रहे। अतिथियों ने अपने हाथों से छात्राओं को साइकिल की चाबी तथा विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र सौंपे। प्राचार्य किरण पंचारिया एवं पवन कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया और विद्यालय की गतिविधियों से अवगत करवाया। कार्यक्रम का संचालन व्यावसायिक शिक्षा/कौशल मित्र प्रभारी गोवर्धन डूडी ने किया। साइकिल वितरण प्रभारी अदिति शर्मा ने बताया कि सभी पात्र छात्राओं को साइकिल वितरित कर दी गई है। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ और मौजिज ग्रामीण शामिल रहें।


6 मई को तोलियासर में होगा प्रतिभा सम्मान समारोह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियाासर में श्रीगणेश सेवा समिति के बैनर तले आगामी 6 मई को गणेश मंदिर के वार्षिकोत्सव पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन होगा। समारोह में कक्षा 5वीं और 8वीं में ए ग्रेड प्राप्त तथा कक्षा 10वीं और 12वीं में 70% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। अभिभावक गणेश मंदिर में गणेश पुत्र भंवरसिंह से संपर्क कर अधिक जानकारी ले सकते है। यहां बच्चे की अंकतालिका की फोटो कॉपी के साथ उसके नाम का पंजीयन भी करवाया जा सकता है। बड़ी संख्या में मौजिज ग्रामीण समारोह में शामिल होंगे।