Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

सरकारी स्कूल में दानदाता टाक बंधुओं ने चार पंखे दिए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास स्थित राजकीय कोडामल अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में दानदाता किशन टाक एवं भागीरथ टाक ने विद्यालय के लिए चार पंखे भेंट दिए। विद्यालय में पंखे उपलब्ध करवाने के इस सहयोग के लिए प्रधानाचार्य विकास नाई ने दानदाताओं एवं प्रेरक मालचंद सायच का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सहयोग से विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार होता है और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा मिलती है।


कुत्ते के हमले में घायल मोर का रेस्क्यू, उपचार के बाद भेजा रेस्क्यू सेंटर
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के कुनपालसर गांव में कुत्ते के हमले में घायल हुए राष्ट्रीय पक्षी मोर का ग्रामीणों की सतर्कता से रेस्क्यू कर उपचार के बाद वन विभाग की देखरेख में रेस्क्यू सेंटर भेजा गया। जानकारी के अनुसार मगाराम सिहाग के खेत में एक मोर को कुत्ते ने घायल कर दिया। सूचना मिलने पर मगाराम ने मोर को सुरक्षित पकड़कर पशुधन निरीक्षक घनश्याम सैन से उसका प्राथमिक उपचार करवाया। इसके बाद वन विभाग के सहयोग से मोर को आगे के उपचार एवं संरक्षण के लिए रेस्क्यू सेंटर भिजवा दिया गया। ग्रामीण रूपाराम सुथार ने घायल मोर के उपचार एवं रेस्क्यू में सहयोग के लिए वन विभाग और पशुपालन विभाग का आभार व्यक्त किया।

अमावस्या पर श्रीगोपाल गौशाला में हुआ हवन एवं गौ-पूजन
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अमावस्या के अवसर पर मंगलवार को श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में हवन एवं गौ-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंडित सुनील कुमार जाजड़ा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन अनुष्ठान संपन्न करवाया। कार्यक्रम में यजमान मुरलीधर मुंदड़ा, श्रीराम सोनी, भागीरथ महिया एवं गोविंदराम महिया ने सपत्नीक हवन में आहुतियां दी तथा गौ-पूजन किया। गौशाला सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि दिवंगत भंवरलाल मोहता, दिवंगत चुन्नीदेवी सोमानी, श्रीडूंगरगढ़, प्रवासी कोलकाता, श्यामसुंदर मूंदड़ा एवं दुलचासर निवासी बाबूलाल मूंदड़ा के सहयोग से जौ, दलिया, मूंग एवं चूरी का भंडारे का गौमाताओं को भोग लगाया। इस अवसर पर श्रीराम सोनी, नवयुवक मंडल मुंबई, सूरत निवासी राम मोहता, किशनलाल सुथार ने गौसेवा में सामग्री सहयोग दिया। कार्यक्रम में पूनमचंद मूंदड़ा, भंवरलाल दर्जी, रामगोपाल सिंह पड़िहार, मनमोहन सिंह पड़िहार एवं देवेंद्र सिंह राठौड़ ने गौसेवा में सहयोग किया। मातृशक्ति की ओर से गौशाला में भजन-कीर्तन किया गया। गौशाला समिति ने सभी दानदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।