Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

खुशबू व मोनिका ने जूनियर नेशनल कबड्डी टीम में चयन हासिल किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 51वीं नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में क्षेत्र की दो बालिकाओं का चयन हुआ है। गांव बाडेला की खुशबू पुत्री हनुमानप्रसाद जोशी व रीड़ी की बालिका मोनिका पुत्री मेघराज छरंग 25 से 28 दिसंबर को कोलकाता में आयोजित नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में अपने खेल का प्रदर्शन करेगी। खुशबू के कोच बलराम जांगिड़ व मोनिका के कोच हेतराम जाखड़ सहित परिजनों व ग्रामीणों ने बालिकाओं को बधाई देते हुए नेशनल में श्रेष्ठ प्रदर्शन की प्रेरणा दी।

मोनिका
खुशबू

जेपीएस में मनाया गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का जन्मदिन
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिन के अवसर पर जयपुर पब्लिक स्कूल में गणित दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। गणित विषय से संबंधित खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने श्रीनिवास रामानुजन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि गणित हमारे जीवन को आसान बनाती है। घिंटाला ने गणित का स्कूल से बाहरी जीवन में उपयोग व योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान स्कूल का स्टाफ सक्रिय रहा।

ध्यान दिवस पर जिज्ञासु सिद्ध ने करवाया ध्यान, दी जानकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर बेनीसर, दुसारना बड़ा व हेमासर के तत्वाधान में तीनों गांवो में विश्व ध्यान दिवस मनाया गया। योग प्रशिक्षक ओशो जिज्ञासु सिद्ध ने इस दौरान ध्यान की बारिकी समझाई व ध्यान से जीवन में आध्यात्मिक उन्नति आने की बात कही। सिद्ध ने नाद ब्रह्म, ध्यान, कुण्डलिनी, ऊँ ध्यान, नटराज, मंडल ध्यान का अभ्यास करवाते हुए विस्तृत जानकारी दी। दुसारना बड़ा में महिला योग प्रशिक्षक अनीता जाट भी सहयोगी रूप में शामिल रही। वहीं बड़ी संख्या में किशोर व युवा शामिल हुए।