Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-05-14 at 21.43.51
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

थाने के सामने बजाए गाने, पुलिस ने पकड़ा युवक को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ध्वनि प्रदूषण को लेकर जागरूकता के लिए विभिन्न स्तरों पर अनेक प्रयास हो रहें है। वहीं पुलिस भी सक्रियता से बेवजह ध्वनि प्रदूषण करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए ऐसे युवकों को पाबंद करवा रही है। एएसआई देवाराम ने थाना भवन के सामने तेज आवाज में ट्रेक्टर पर गाने बजाने पर बेनीसर निवासी 34 वर्षीय गणपतराम को गिरफ्तार किया। आरोपी के डेक मय मेमोरी कार्ड व स्पीकर पुलिस ने जब्त कर लिए व मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरेश कुमार को दी है।
गली आम में पर्ची सट्टा खेलते युवक को पुलिस ने पहुंचाया थाने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आम गली में पर्ची सट्टा खेलते हुए एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया। हैड कांस्टेबल संदीप कुमार ने मुख्य बाजार में टैक्सी स्टेण्ड पर सट्टा पर्ची, डॉट पेन, 250 रूपए नगदी सहित बिग्गाबास निवासी 28 वर्षीय राकेश कुमार मेघवाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह को दी है।
लापरवाह पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 9 मई 2026 को कालू तिराहे के पास खेत से पैदल लौट रहें बुजुर्ग 63 वर्षीय बद्रीसिंह को टक्कर मारने वाले पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। घायल बुजुर्ग के बेटे अशोक कुमार राजपुरोहित निवासी मेहरी पुरोहितान, सरदारशहर ने पुलिस को बताया कि उसके पिता बहन की ससुराल आड़सर बास आए हुए थे। वे बहन का खेत देखने गए और लौटते हुए पिकअप चालक ने लापरवाही व गफलत में वाहन चलाकर उन्हें टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग गंभीर घायल हो गए व कोमा की स्थिति में अभी तक पीबीएम में भर्ती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल धमेंद्र कुमार को दी गई है।