Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20210727-WA0027
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ में आज टीकाकरण के लिए जाने वाले नागरिक ध्यान देवें की सीएचसी श्रीडूंगरगढ़ के टीके अब अस्पताल के सामने स्थित राजकीय विद्यालय में नहीं लगेंगे। सीएचसी प्रभारी डॉ. एस.के. बिहाणी ने बताया कि अब कोरोना टीकाकरण अस्पताल में ही ऊपर हॉल में होगा। बिहाणी ने कहा कि सभी नागरिक मास्क लगा कर सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखें। बता देवें आज ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग के द्वारा श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी व यूपीएचसी में प्रथम डोज 150-150 तथा सैकंड डोज 120-120 लगेगी। क्षेत्र में आज प्रथम टीका 1800 नागरिकों को लगाया जाएगा जिनमें ऑन स्पॉट बुकिंग द्वारा गांव सत्तासर में 120 पहले टीके व 80 दूसरे डोज के टीके लगेंगे। ऐसे ही गांव बाडेला में आज प्रथम डोज 180 व दूसरा डोज 120, गांव समंदसर में प्रथम डोज प्रथम 120, दूसरे टीके 80, गांव दुलचासर में पहला 120, दूसरे 80, गांव पुनरासर में 120 प्रथम डोज व दूसरा 80 डोज, गांव बिग्गा बास रामसरा में पहले डोज के 120 तथा दूसरे डोज के 80 टीके, गांव जालबसर में प्रथम 90 और द्वितीय 60, गांव सोनियासर शिवदानसिंह में प्रथम 120 और द्वितीय 80, गांव भोजास में प्रथम 60 व द्वितीय 40, गांव बेनिसर 90 प्रथम व 60 द्वितीय, गांव राजेडू में 120 प्रथम द्वितीय 80 टीके, गांव कितासर में प्रथम 240 व 160 टीके दूसरे डोज लगेंगे। बता देवें आज क्षेत्र में प्रथम टीका अधिक लगाया जाएगा।