Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20260208-WA0037
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 फरवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता भंवरलाल पारख पुत्र दिवंगत जयचन्दलाल पारख का शनिवार 7 फरवरी को निधन हो गया। जीवन भर क्षेत्र की कई सामाजिक संस्थाओं में सेवाएं देने वाले पारख मरणोपरांत भी अपने नेत्रदान कर अमर हो गए है। तेरापंथ युवक परिषद के अशोक झाबक ने बताया कि जीवन की अंतिम घड़ियों में उनकी स्वंय की इच्छा को देखते हुए उनके परिजनों की सहमति ने शनिवार रात्रि को ही नेत्रदान का कार्य पूर्ण करवाया गया। पारख की आंखों से दो दृष्टिहीनों के जीवन में नई रोशनी, नई दृष्टि और नई आशा का संचार हो सकेगा। पारख के परिजन प्रकाश-विमला, मूलचन्द- मधुदेवी, अमित, दीपक, रौनक पारख आदि ने उनके नेत्रदान करवा कर अमर-दानी बनाने के लिए तेरापंथ युवक परिषद का आभार जताया। अशोक झाबक ने बताया कि इस मौके पर परिषद अध्यक्ष विक्रम मालू, राजश्री दुधेड़िया, अशोक बैद, एडवोकेट राधेश्याम दर्जी, चन्द्रप्रकाश दुगड़, सुनील राठी, श्याम सोमानी, जयदेवसिंह शेखावत, संदीप मारू, बबलू उपाध्याय, मनोज झाबक, मुकेश कुमार प्रजापत, एडवोकेट सुनील माली, कन्हैयालाल स्वामी, भवानीशंकर सैनी, दीपक सारस्वत, भवानी सैनी सहित बड़ी संख्या में समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति भी रही। पारख के नेत्र प्राणनाथ हॉस्पिटल सरदारशहर के भंवरलाल प्रजापत एंव दिनेश शर्मा ने संग्रहित किये। तेरापंथ युवक परिषद् एवं तेरापंथ किशोर मंडल ने पारख में इस पुण्य कार्य की अनुमोदना करते हुए इससे मानवसेवा की प्रेरणा मिलने की बात कही।