Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रेल 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब की दो कार्रवाईयां पुलिस द्वारा की गई जिसमें एक में आरोपी केा गिरफ्तार कर लिया व एक में आरोपी भागछुटा। दोनों कार्रवाईयों में पुलिस ने कुल 88 पव्वे शराब जब्त कर ली है। पहली कार्रवाई में श्रीडूंगरगढ़ थाने के हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश ने हरिजन बस्ती में गुरूवार शाम करीब सवा पांच बजे रामचंद्र भाटी निवासी मोमासर बास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से 48 पव्वे अवैध ढोलामारू सादा शराब जब्त कर ली। मामला दर्ज कर जांच एएसआई रविन्द्र सिंह करेंगे। वहीं दूसरे मामले में सेरूणा पुलिस के एएसआई चैनदान ने शुक्रवार को गश्त के दौरान सुबह करीब दस बजे गश्त के दौरान सेरूणा पूनरासर तिराहे से एक किलोमीटर पूनरासर की ओर पहुंचे तो एक अज्ञात आरोपी पुलिस टीम को देखकर अवैध देशी शराब के 40 पव्वे छोड़कर भाग गया। पुलिस ने 40 पव्वे जब्त कर मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को सौंप दी है।