Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
NEWS
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 सितंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ के लिए 9 सितंबर गुरूवार का दिन क्षेत्र को गौरान्वित करने वाला दिन है। गुरूवार को शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी का 19वां बलिदान दिवस है और युवाओं व ग्रामीणों में उत्साह देखते ही बन रहा है। गांव में शहीद स्मृति में लगने वाले हरवर्ष के मेले का देशभक्ति पूर्ण आयोजन गांव बिग्गाबास रामसरा में होगा। गांव में कैप्टन के 19वें बलिदान दिवस पर श्रद्धाजंलि सभा के साथ कई आयोजन होंगे। इस बार आयोजन में विशेष होगा राष्ट्र गौरव के प्रतीक चिह्न “अशोक स्तम्भ” का शहीद स्मारक पर लोकार्पण। शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शहीद की मूर्ति का अनावरण भी किया जाएगा तथा विद्यालय प्रागंण में माता सरस्वती की मूर्ति स्थापना भी की जाएगी। देश के हर जवान का गौरव अशोक स्तम्भ स्मारक के बनने से पूरे क्षेत्र में उत्साह है। सभी ग्रामवासियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रक्तदान शिविर का आयोजन भी होगा।

शहीद की स्मृति में क्षेत्र के युवा रक्तदान कर रक्त की कमी से जाने वाले प्राणों को बचाने का सामाजिक सरोकार भी पूरा करेंगे। बीकानेर पीबीएम की टीम रक्तसंग्रहण करेगी और शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी युवा मंडल समिति ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की है। श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन 9 सितंबर, गुरूवार सुबह 9 बजे शहीद स्मारक बिग्गा बास रामसरा में होगा जिसमें बड़ी संख्या में श्रीडूंगरगढ़ उपखंड सहित बीकानेर व चुरू सहित अन्य स्थानों से भी देशप्रेमी युवा शहीद को श्रद्धाजंलि देने व रक्तदान करने पहुंचेंगे।