Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
SDT_news-Recovered-1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 फरवरी 2022। ताश पत्ती पर जुआ खेल कमाई करने के चक्कर मे कस्बे के तीन जनों को जेल की हवा खानी पड़ी गई। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाधिकारी वेदपाल शिवराण की अगुवाई में मंगलवार देर रात करीब 12.15 बजे कांस्टेबल अजीत, हरफूलसिंह की टीम ने मुखबिर से मिली सूचना पर प्रताप बस्ती में मॉर्डन स्कूल के पास गली में ताश पत्ती पर जुआ खेलते हुए इसी मोहल्ले के निवासी अशोक पुत्र झामनमल सिंधी, नवाब तेली ओर सोहनराम को गिरफ्तार किया। तीनो आरोपियों से ताश के दांव पर लगाएं गए 7100 रुपये नकदी ओर ताश पत्ती जब्त की गई है।