Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
dffdf
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 फरवरी 2022। रामा दशमी न आवज्यो, पीरन का थे पीर, जीमण मिलसी चूरमों, खावण मिलसी खीर।। आज श्रीडूंगरगढ़ अंचल में चारों ओर बाबा के जयकारे गूंजे और गांव गांव मेले भरे। जागरण, दर्शन, पूजन के आयोजन सम्पन्न हुए और सैकड़ो श्रद्धालुओं ने बाबा को मनाया।

उदरासर में मंदिर निर्माण हेतु रखी नींव, भरा मेला।श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव उदरासर में आज बाबा रामदेव के मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। सरपंच किसनाराम गोदारा ने नींव की ईंट रखी व हवन पूजन में भींयाराम मेघवाल ने सपत्नीक आहुतियां दी। भूमि पूजन समारोह में समाजसेवी प्रेमचंद पंचारिया, पूर्व सरपंच लेखराम गोदारा, सुनील पूरी, दुलदास स्वामी, भगवानाराम नाइ, मुखराम चौधरी, मंगलाराम मेघवाल, उपसरपंच सुरेन्द्र कुमार पुनिया, दलीप कुमार पंचारिया, केशर देव सोनी, धूड़ाराम गोदारा, पेमाराम मेघवाल, पुजारी निमाराम मेघवाल, ईश्वर लाल सांसी, भंवरलाल चौधरी, रामनारायण गोदारा, सोहनराम जाखड़, मघाराम प्रजापत, मोहनलाल भार्गव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें व पूर्णाहुति में भाग लिया। यहां लगे मेले में आस पास के गांवो से दर्शनार्थी पहुंचे। मेले में मिठाईयों, फलों, खिलौने, कृषि के औजारों की अस्थायी दुकानें सजी जहां महिलाओं व बच्चों ने खरीददारी भी की। गांव में दिन भर खासी रौनक रही।

सोनियासर मिठिया में जातरुओं ने बाबा को मनाया।श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सोनियासर मिठिया में दशमी पर बाबा रामदेव का मेला भरा और मेले में बड़ी संख्या में जातरुओं ने बाबा के धोक लगाई। अस्थायी दुकानें सजी व आस पास के गांव ढाणियों से दर्शनार्थी मेले में पहुंचे। सामाजिक कार्यकर्ता भंवरलाल जोशी ने ग्राम पंचायत व प्रशासन से मेले में व्यवस्थाएं करने की अपील की।

प्रताप बस्ती के रामदेव मंदिर में हुआ विशेष पूजन अर्चन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे की प्रताप बस्ती में स्थित बाबा रामदेव के मंदिर में दशमी का मेला भरा और मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। मंदिर में गुरुवार रात्रि को जागरण का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी तुलछाराम भगत ने ज्योत जलाई व महाआरती सम्पन्न करवाई। मोहल्ले के पार्षद प्रतिनिधि राजू माली, भंवरलाल माली, मास्टर पूनमचंद लुहार, मास्टर पन्नालाल डेलू ,रामस्वरूप कुकणा कार्यक्रम में सहयोगी रहे।

आडसर बास के मंदिर में ज्योत कर की महाआरती।श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आडसर बास के बाबा रामदेव के मंदिर में माघ दशमी पर बड़ी संख्या में दर्शनार्थियों ने बाबा के दर्शन किए। विशेष श्रृंगार के साथ जोत व गुरुवार रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। रामा सेवा समिति के कर्तकर्ताओं ने मेले के दौरान तथा पूजा आरती में व्यवस्थाओं को संभाला।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में बाबा रामदेव के मंदिर के लिए भूमि पूजन किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर मिठिया में भी श्रद्धालुओं की रेलमपेल रही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आडसर बास के मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, किए बाबा के दर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रताप बस्ती में स्थित मंदिर में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदरासर में ग्रामीणों ने भूमि पूजन आयोजन में भाग लिया।