Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 फरवरी 2025। आगामी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर पूरे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बोल बम, बोल बम और हर हर महादेव गूंजेगा। शहर के सभी शिव मंदिरों, शिव धोरों के साथ साथ मंदिरों में स्थित शिवदयालों में शिवभक्तों द्वारा विशेष आयोजन किए जा रहे है। आप भी जानें क्षेत्र में होने वाले सभी मुख्य आयोजनों की पूरी जानकारी।
सनातन मोक्ष-धाम में महाआयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाशिवरात्रि पर कालू रोड़ पर स्थित सनातन मोक्ष-धाम में महाआयोजन किया जाएगा। यहां गौमाता भंडारा की सेवार्थ सात दिवसीय शिवपुराणा कथा यज्ञ आयोजित करवाया जा रहा है एवं इसकी पूर्णाहुति पर महाशिवरात्रि को रूद्राभिषेक होगा। रूद्राभिषेक में कथावाचक संत संतोष सागर महाराज का निर्देशन एवं सानिध्य रहेगा। सभी गौसेवकों द्वारा सामूहिक रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में रूद्राभिषेक में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं रखा गया है एवं नामांकन पहले आएं पहले करवाएं के आधार पर किया जा रहा है। महारूद्राभिषेक में बैठने वाले श्रृद्धालुओं को पूजन सामग्री अपने साथ लानी होगी।
भूतनाथ मंदिर में मनाया जाएगा महाशिवरात्रि महोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में कालू रोड़ पर हाईस्कूल के सामने स्थित भूतनाथ मंदिर में जीवजतन जनकल्याण ट्रस्ट एवं श्री भूतेश्वर मंदिर ट्रस्ट द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव आयोजित किया जाएगा। 26 फरवरी को शाम 7.30 बजे से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में चार प्रहर रूद्राभिषेक पूजन एवं महाशिवरात्रि कथा का श्रवण करवाया जाएगा। पूजन आचार्य एवं कथावाचन पंडित रामदेव उपाध्याय करेगें। महारूद्राभिषेक में शामिल होने के लिए श्रृद्धालु अपना पूर्व पंजीयन करवा सकते है।
बॉम्बे कॉलोनी में भजन संध्या एवं चारप्रहर पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में जयपुर रोड़ पर स्थित बॉम्बे कॉलोनी में स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर भजन संध्या एवं चारप्रहर महारूद्राभिषेक पूजन आयोजित किया जाएगा। कॉलोनी के निवासियों द्वारा सामूहिक रूप् से आयोजित इस कार्यक्रम में पंडित कैलाश सारस्वत द्वारा संगीतमय भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगीं एवं रात्रि 8 बजे से शुरू कार्यक्रम सुबह 4 बजे तक लगातार चलेगा।
स्वर्णकार मंदिर स्थित शिव मंदिर में होगा विशेष आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाईस्कूल रोड़ पर स्थित स्वर्णकार माताजी मंदिर प्रांगण में स्थित शिवदयाले में भी महाशिवरात्रि के अवसर पर 26 फरवरी को विशेष आयोजन किया जाएगा। शिवभक्तों द्वारा सामूहिक रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में शिवरात्रि पर विशेष रबड़िए का प्रसाद वितरण किया जाएगा एवं चार प्रहर पूजा आयोजित की जाएगी। रात 8 बजे से सुबह तक आयोजित होने वाल इस चारप्रहर पूजन में स्वर्णकार समाज के लोग भाग ले सकते है एवं व्यवस्थाओं को बनाने के लिए अग्रिम पंजीयन किया जा रहा है।
सिंधी मंदिर में भव्य सजावटें, विशेष पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में सिंधी कॉलोनी में स्थित झूलेलाल मंदिर प्रांगण में स्थित शिवदयाले में महाशिवरात्रि के मौके पर विशेष पूजन किया जाएगा। मोहल्लेवासियों द्वारा मंदिर प्रांगण में भव्य सजावटें की जाएगी एवं रात भर पूजन, सत्संग के साथ भगवान भोलेनाथ का पूजन किया जाएगा।
श्रीसंत आश्रम में जागरण एवं चारप्रहर पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रताप बस्ती में नवनिर्मित श्रीसंत आश्रम में महाशिवरात्रि अवसर पर रात्रि जागरण एवं चारप्रहर पूजा की जाएगी। जागरण में सूरदास रामेश्वर महाराज भजनों की प्रस्तुतियां देगें। मोहल्लेवासी रात्रि पूजन में जोड़े सहित बैठ सकेगें।