Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

सिंधी समाज ने शहीद हेमू कालाणी की जन्मजयंती मनाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार सुबह अमर स्वतंत्रता सेनानी शहीद हेमू कालाणी का 104वां जन्म जयंती सिंधी समाज ने समारोह पूर्वक मनाई। सिंधी समाज के सक्रिय युवा रवि रिझवानी ने बताया कि सुबह 7:15 बजे मुरलीधर संगवानी ने शहीद हेमू कालाणी पार्क में उनकी प्रतिमा पर तिलक लगाकर फुलमाला पहना कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस दौरान सिंधी पंचायत अध्यक्ष श्रवण कुमार गुरनाणी, दुर्गाप्रसाद खट्टनाणी, गुलाबचंद दातवाणी, विजय बजाज, तरूण गुरनाणी, किशोर मोरवानी, खुशी बजाज, रमेश गुरनाणी सहित समाज के अनेक महिलाएं व पुरूष कार्यक्रम में शामिल हुए। मनोज उपाध्याय व तरूण गुरनाणी ने भारत माता के जयकारे व शहीद अमर रहे के नारे लगाए। बच्चों ने भी उत्साह के साथ अमर शहीद को पुष्प अर्पित किए।


जेपीएस में शहीदों का स्मरण कर, दी श्रद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेपीएस में शहीदों का स्मरण करते हुए शहीद भगतसिंह, राजगुरू व सुखदेव की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई। संस्थान के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने विद्यार्थियों को शहीद दिवस के बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्र प्रथम की प्रेरणा दी। बच्चों ने शहीदों की कुर्बानी पर प्रेरणीय कविता प्रस्तुत की। इस दौरान पूरा स्टाफ मौजूद रहा।


एसएफआई ने पूर्व संध्या पर निकाला मशाल जुलूस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद भगतसिंह, सुखदेव व राजगुरू अमर रहें के नारों के साथ छात्र संगठन एसएफआई ने शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर मशाल जुलूस निकाला। युवाओं ने शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। छात्रों ने उपखंड कार्यालय के समक्ष एकत्र होकर घुमचक्कर, पुलिस थाना के सामने से उपखंड कार्यालय पहुंच कर जुलूस संपन्न किया। इस दौरान छात्र नेताओं ने पुलिस अधिकारियों की शह पर बढ़ रहे मेडिकल और सिंथेटिक नशे के आरोप लगाते हुए नशे के खिलाफ आक्रोश जताया। इस दौरान संगठन के तहसील अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, सचिव अकरम काजी, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश ज्याणी, गौरव टाडा, प्रह्लाद भामूं, सुभाष जावा, रामरतन जाखड़, प्रतीक शर्मा, शौकीन काजी, जावेद बेहलीम, आमिर, मुन्नीराम सांसी सहित अनेक युवा शामिल हुए।


लोक समता समिति ने मनाया शहीद दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लोक समता समिति कार्यालय में सोमवार को शहीद भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव का 95वां शहीदी दिवस मनाया गया। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ मदन सैनी ने आज के युवाओं को भगत सिंह से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करने की बात कही। समिति अध्यक्ष वरिष्ठ एडवोकेट भरतसिंह राठौड़ ने वर्तमान समय बढ़ रहें भ्रष्टाचार पर चिंता जताते हुए कहा कि समाज को फिर भगत सिंह जैसे युवाओं की जरूरत है, जो जड़ व्यवस्था को बदलकर भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सके। जो इस बहरी शासन व्यवस्था को जगाने के लिए एक चिंगारी के रूप में संकेत कर सके। समिति महासचिव तुलसीराम चौरडिया ने तीनों युवाओं द्वारा देश के लिए हंसते हुए फांसी पर चढ़ जाने के बारे में बताया। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत ने आज के समय में भ्रष्टाचार देश में शिष्टाचार बन जाने की बात कहते हुए क्रांतिकारियों की जरूरत होने की बात कही। कार्यक्रम में एडवोकेट गोपीराम जानू, थानमल भाटी, रामलाल मेघवाल, सीताराम सुथार सहित अनेक प्रबुद्ध लोगों ने भगत सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।