Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

खारड़ा की श्मशान भूमि में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खारड़ा युवा विकास संस्था के बैनर तले श्मशान भूमि में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। गांव के युवाओं सहित बुजुर्गों व समाजसेवियों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। विभिन्न प्रकार के फलदार व छायादार वृक्षों के पौधे लगाए गए व इनके पालन का संकल्प भी लिया। इस दौरान हरिराम मंदिर के पुजारी श्रवण दास स्वामी, पंचायत समिति सदस्य रवि सारस्वत, पूर्व पंचायत समिति सदस्य श्रीचंद सारस्वत, संस्था अध्यक्ष दामोदर सारस्वत, उपाध्यक्ष श्याम सारस्वत, संरक्षक पवन कुमार सारस्वत, शिवकुमार सारस्वत, समाजसेवी जगदीश दास स्वामी, रामकिशन स्वामी, किशनदास स्वामी, द्वारकादास स्वामी, रामदेव सारस्वत, तथा श्रीकृष्ण सारस्वत सहित अनेक ग्रामीणों ने मिलकर श्रम सेवा दी व पौधे लगाए। ग्रामीणों ने संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए की गई इस पहल पर सराहना की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खारड़ा गांव की श्मशान भूमि में लगाए पौधें, लिया संरक्षण का संकल्प।

कालू थाना क्षेत्र में चोरों ने खेत से 11केवी लाइट व 3000 मीटर तार चुराया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू थाना क्षेत्र के गांव नाथूसर निवासी तोलाराम पुत्र पुनमाराम नायक ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 2 जुलाई को उसके खेत में कुंए की 11 केवी लाइट के 3000 मीटर तार कोई चोरी कर ले गया। परिवादी ने बताया कि यह लगभग 1000 मीटर की दूरी पर तीन तारों वाली लाईन थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल रामसिंह को सौंप दी है।
पारिवारिक कलह में पति की मौत, पत्नी व देवर हुए घायल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर शहर में कमला कॉलोनी निवासी पति पत्नी में पारिवारिक कलह के कारण झगड़ा हो गया। गुस्साए पति ने पत्नी को चाकू मारे और फिर अपनी गर्दन काट ली, जिससे उसकी मौत हो गई। कोटगेट पुलिस थाने के एसएचओ विश्वजीत सिंह ने बताया कि सन्नी पंवार और उसकी पत्नी ममता में अनबन रहती थी। बुधवार शाम को सन्नी घर पहुंचा और पति पत्नी में झगड़ा हो गया। गुस्से में सन्नी चाकू ले आया और उसने पत्नी पर वार कर दिए। जिससे उसके गले और हाथ पर चोटें आई। बीचबचाव में सन्नी का भाई जीतू भी चोटिल हो गया। सन्नी ने खुद को भी चाकू मारे और गर्दन की नस काट ली। तीनों को पीबीएम ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सन्नी को मृत घोषित कर दिया। ममता गंभीर हालत में भर्ती है। जीतू को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

खेल खेल में डिग्गी में गिरा बालक, हुई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छतरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव 15 एलकेडी लूणखां निवासी एक बालक खेल खेल में डिग्गी में गिर गया और उसकी मौत हो गई। परिवादी 18 वर्षीय कन्हैयालाल पुत्र हेमाराम मेघवाल ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे उसके चाचा आर्जराम का 8 वर्षीय बेटा तेजपाल खेलते हुए डिग्गी में गिर गया जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल योगेन्द्र कुमार को दी है।