Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

क्षेत्र के दिव्यांगो के लिए जरूरी खबर, 24 फरवरी को होगा शिविर
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में 535 दिव्यांगों के आवेदन लंबित है और इनके लिए 24 फरवरी 2026 को पीबीएम हॉस्पिटल के पीछे स्थित पीएमआर अस्पताल में शिविर का आयोजन होगा। सभी जागरूक पाठक क्षेत्र के दिव्यांगों तक ये खबर जरूर पहुंचाए जिससे उन्हें शिविर का लाभ मिल सकें। शिविर में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक लंबित दिव्यांग जनों के आवेदन शत प्रतिशत निस्तारण और प्रमाणीकरण किया जाना है। प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी स्वाति शर्मा इसकी नियमित मॉनिटरिंग कर रही हैं।

सांवतसर में आयोजित शिविर में 61 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव सांवतसर में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 61 रक्तदाताओं ने मानव जीवन की रक्षार्थ रक्तदान किया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया। गांव के दिवंगत रामरतन धारणियां की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में ग्रामीण युवाओं ने बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाई। शिविर में सरपंच महीराम धारणियां ने भी रक्तदान कर युवाओं को रक्तदान की प्रेरणा दी। जनसेवा बल्ड सेंटर बीकानेर की टीम ने रक्त संग्रहण किया। शिविर में सरपंच प्रतिनिधि धुड़ाराम धारणियां, दिनेश डेलू, मनसुख राहड़, विकास ज्याणी, सुशील संपत्त, कैलाश धारणियां, राजाराम, अमित, रामकुमार, प्रेम ज्याणी, राकेश ज्याणी सहित अनेक युवाओं ने सेवांए दी।

खोया:पाया-जरूरी दस्तावेज सहित पॉकेट डायरी गिरी बाजार में, करें संपर्क।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जरूरी दस्तावेजों के साथ एक पॉकेट डायरी मुख्य बाजार में कहीं गिर गई। जिसमें एक दंपत्ति की वोटर आईडी, तीन बैंकों के एटीएम, क्रेडिट कार्ड, आदि रखें है। दंपत्ति ने सूचना देते हुए किसी को डायरी मिलने पर 9950590647 पर संपर्क कर डायरी लौटा कर मदद करने का आग्रह किया है।