Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 दिसम्बर 2022। खास खबरों में जरूरी खबर कल सुबह निःशुल्क मोतियाबिंद लैंस प्रत्यारोपण शिविर की खबर आई है। वहीं गांव उदरासर में चिरंजीवी से हर एक परिवार को जोड़ने तथा जाट समाज की बॉलीबॉल प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन करने की है। पढ़ें सभी खबरें विस्तार से-

कल होगा आंखों के निःशुल्क कैम्प का आयोजन।श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लॉयंस क्लब श्रीडूंगरगढ़ यूनिक एवं राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी द्वारा कल राजकीय बेगराज सोमानी नेत्र चिकित्सालय में निःशुल्क मोतियाबिंद लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जाएगा। मदनलाल पेड़ीवाल ने बताया कि रोगी अपने साथ भामाशाह कार्ड या आधार कार्ड लेकर आवें। कल रोगियों की जांच व भर्ती किया जाएगा तथा परसों सुबह ऑपरेशन किए जाएंगे। डॉक्टर सुनील गोयल और डॉक्टर संजीव सहगल अपनी सेवाएं देंगे। पेड़ीवाल ने सभी पाठकों से अपील की है कि जरूरतमंद रोगी तक ये सूचना जरूर पहुंचा देवें जिससे वे सुबह 9 बजे चिकित्सालय पहुंच सकें।

उदरासर में हुई बैठक, चिंरजीवी में जोड़ने की ली जिम्मेदारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदरासर गांव में सरपंच किशन गोदारा ने गांव के सभी सरकारी कर्मचारियों से गांव के हर घर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की महत्वाकांक्षी योजना चिरंजीवी से जोड़ने का आह्वान किया। इस दौरान आयोजित बैठक में पीईईओ राजेश कुमार, ग्राम विकास अधिकारी भंवर सिंह, पटवारी इंदुबाला, सीडीपीओ मंजू सोनी , सुपरवाइजर सरिता सिहाग, कनिष्ट सहायक सीताराम गोदारा, पंचायत सहायक दुलदास स्वामी, श्यामसुंदर सारस्वत, एएनएम बबिता व कार्यकर्ता गायत्री, भंवरी, आशा सहयोगिनी कानू, ममता, राजू, रोजगार सहायिका रामप्यारी आदि मौजूद रहे। सभी ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में मिलने वाले लाभ पर चर्चा करते हुए डोर टू डोर सर्वे की जिम्मेदारी लेते हुए ग्रामीणों को जोड़ने की बात कही।

यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष ने किया पोस्टर का विमोचन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाट समाज के युवाओं के लिए जाट छात्रावास बीकानेर में आयोजित शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन आज यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने किया। बाना ने आयोजक मण्डल के सदस्यों का स्वागत किया। मण्डल सदस्यों ने बताया कि जाट समाज के युवाओं की देश भर से टीमें आगामी 23 व 24 दिसम्बर के आयोजन में भाग लेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने किया पोस्टर का विमोचन।