Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-03-24 at 09.14.26
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

सूडसर में शहीदों का स्मरण कर दी श्रद्धाजंलि।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2025। अखिल भारतीय किसान सभा, माकपा व अन्य संगठनों द्वारा रविवार को सूडसर ग्राम पंचायत के सभाकक्ष में शहीद दिवस के मौके पर शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित की। भगतसिंह, सुखदेव व राजगुरू की 94वीं पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए माकपा नेता अशोक शर्मा ने उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। किसान नेता मुखराम गोदारा ने कहा कि भगतसिंह ने देश की आजादी के लिए जिसे साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटिश सरकार का मुकाबला किया वह देश प्रेम की मिसाल बन गई। आज भी युवाओं के लिए बड़ा आदर्श है। कार्यक्रम में टेऊ पंचायत प्रशासक सुनील दुगरिया, उपप्रशासक लालूराम सारण, माकपा नेता राजेन्द्र जाखड़, शेखर नवल, बजरंग दास स्वामी, सांवरदास स्वामी, युवा नेता रामलाल नाहर, बलराम नाई, राजकरण सोनी, कैलाश दर्जी, महेन्द्र नाहर आदि शामिल हुए और सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर अमर शहीदों को याद किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद दिवस पर किया शहीदों का स्मरण, अर्पित की पुष्पाजंलि।

सूडसर पुलिस चौकी के पास प्याऊ का लोकार्पण, जताया मूंधड़ा परिवार का आभार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूडसर पुलिस चौकी परिसर में रविवार को शीतल पेयजल मंदिर का लोकार्पण किया गया। इस प्याऊ का निर्माण दुलचासर गांव निवासी भैंरूंदान मूंधड़ा के पुत्र कन्हैयालाल मूंधड़ा ने अपनी पत्नी गंगादेवी मूंधड़ा की स्मृति में करवाया है। भामाशाह परिवार एवं अन्य मौजिज ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से इसका विधिवत लोकार्पण किया। उपस्थित जनों ने इसे पुण्य का कार्य बताया। उन्होंने कहा कि मंदिर से भीषण गर्मी में स्वच्छ ठंडा जल पीकर राहगीरों को राहत मिलेगी। लोकार्पण कार्यक्रम में प्रेमरतन मूंधडा, रामकिशन मूंधड़ा, छगनलाल मूंधड़ा, श्याम सुंदर मूंधड़ा, बद्री प्रसाद मूंधड़ा, गोविंदराम मूंधड़ा, जगदीश प्रसाद मूंधड़ा, गौरी शंकर मूंधड़ा, गणेश मूंधडा, फूसाराम भादू, छोटूलाल मोदी, तोलदास स्वामी आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर सूडसर पुलिस चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार सहित उपस्थित ग्रामीणों ने भामाशाह परिवार का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूडसर चौकी के पास जल मंदिर का लोकार्पण किया।

आज से शुरू होंगे फार्मर रजिस्ट्रेशन शिविर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव टेऊ के भारत निर्माण सेवा केन्द्र में सोमवार से तीन दिवसीय फार्मर रजिस्ट्रेशन शिविर प्रारंभ होगा। शिविर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा जिसमें किसानों को अपना पंजीयन अनिवार्य रूप से करवाना होगा। शिविर प्रभारी भू अभिलेख निरीक्षक जगदीश प्रसाद बैरवा ने बताया कि डिजिटल डाटाबेस बनने के बाद किसानों को अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी बार-बार सत्यापन की जरूरत नहीं होगी। एग्रीस्टैक योजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने के लिए किसानों को आधार कार्ड, जमाबंदी और आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर जैसे दस्तावेज शिविर में लाने होंगे। इन दस्तावेजों के बिना आईडी नहीं बन पाएगी। सोमवार से बुधवार तक इन्द्रपालसर गुसांईसर, कुनपालसर, सोनियासर शिवदानसिंह, सत्तासर, बापेऊ, बींझासर में भी शिविर लगेंगे। वहीं मंगलवार से गुरुवार तक देराजसर सहित कुंतासर, कल्याणसर नया, बिग्गाबास रामसरा, लिखमीसर दिखनादा, सावंतसर, बेनीसर में शिविर लगेंगे।