Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रद्धालुओं के लिए किराया आधा, रामदेवरा मेले के लिए दौड़ेंगी 120 बसें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा रामदेव के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खास खबर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) से आई है। रोडवेज प्रशासन द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों से रामदेवरा मेले के लिए 120 बसों का संचालन करेगा। बीकानेर आगार से 10 बसें 4 सितंबर से 13 सितंबर तक संचालित की जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी ये है कि इन बसों में किराए में 50 प्रतिशत छूट मिलेगी। यानी महिला हो या पुरूष किराया आधा ही चुकाना होगा। मेला स्पेशल बसों का संचालन करने के लिए रोडवेज ने मुख्य मेला अधिकारी व मुख्य प्रबंधक भी नियुक्त किए है। बीकानेर, अनूपगढ़, बाड़मेर, पाली, फालना, सिरोही, आबूरोड, जालौर, अजमेर, ब्यावर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, नागौर, हनुमानगढ़ से बसें चलेगी व कुल 120 बसों का रूट चार्ट और डे बाई डे शिड्यूल भी जारी कर दिए गए है। मुख्यालय के स्पष्ट निर्देश है कि जिस रूट पर यात्रीभार अधिक होगा, उस रूट पर यात्री सुविधा को ध्यान रखते हुए बसों की संख्या और उनके फेरों को बढाया जा सकेगा। वहीं बता देवें रोडवेज द्वारा पूनरासर हनुमानजी मेले की भी तैयारियों प्रारंभ कर दी गई है।
बोर्ड परीक्षा आवेदन का आज आखिरी दिन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा दसवीं और बारहवीं की वर्ष 2025 की मुख्य परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया जारी है। सामान्य परीक्षा शुल्क के साथ सोमवार तक आवेदन भरे जा सकेंगे। मंगलवार से एक अतिरिक्त परीक्षा शुल्क के साथ आवेदन शुरू होंगे। बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि पूर्व में सामान्य शुल्क के साथ परीक्षा आवेदन भरने की आखिरी तारीख 23 अगस्त थी। इसे बढ़ाकर 2 सितंबर कर दिया गया था। यह अंतिम तिथि सोमवार को पूरी हो जाएगी। सामान्य शुल्क के साथ जिन परीक्षार्थियों के आवेदन भरे जाएंगे, वे 5 सितबंर तक बैंक में शुल्क जमा कर सकेंगे और चालान मुद्रित किया जा सकेगा।
कॉमर्शियल सिलेंडर 39 रूपए महंगा, अब कीमत 1691।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 39 रूपए बढ़ा दिए है। अब 19 किलो का सिलेंडर दिल्ली में 1691.50 रूपए का मिलेगा। अगस्त में भी प्रति सिलेंडर 6.5 रूपए दाम बढ़े थे।
दिव्यांग गर्भवती को 6500 कही जगह मिलेंगे 10 हजार रूपए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिव्यांग गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान और संतान के जन्म के बाद अधिक पौष्टिक आहार मिल सके, इसके लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 2024-25 में दी जान वाली राशि को बढ़ा दिया गया है। उपमुख्यमंत्री व महिला एंव बाल विकास मंत्री दिया कुमारी ने बताया कि प्रथम संतान के लिए राशि 6500 से 10 हजार कर दी गई है और ये बढ़ी राशि 1 सितंबर से लागू होगी। 1 सितंबर को रविवार होने के कारण् ये 2 सितंबर से मिलेगी। निदेशब समेकित बाल विकास सेवाएं ओपी बुनकर ने बताया कि प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच पर 3000 रूपए दिए जाते है इसे 4000 रूपए किया गया है। बच्चे के जन्म पर पूर्व में मिलने वाले 1500 रूपए की दूसरी किश्त को 3000 कर किया है। बच्चे के जन्म का पंजीकरण एंव प्रथम चरण के सभी टीकाकरण पर तीसरी किश्त 2000 से बढ़ाकर 3000 रूपए कर दिया गया है व बढ़ी हुई राशि 3500 रूपए ऐसी महिलाओं को देय है जो आंशिक रूप से 40 प्रतिशत अथवा पूरी तरह से अक्षम है।
अगस्त में 10 आईपीओ ने रिकॉर्ड 17 हजार करोड़ रूपए जुटाए..
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अगस्त में 10 आईपीओ ने संयुक्त रूप से 17 हजार करोड़ रूपए जुटाए है। यह इस साल किसी माह में आईपीओ से जुटाई गई सबसे बड़ी रकम है। इससे पहले फरवरी में 7,500 करोड़ रूपए और जुलाई में करीब 5063 करोड़ रूपए जुटाए थे। अगस्त में नए जमाने की कंपनियां जैसे ओला इलेक्ट्रिक, यूनिकॉमर्स, ब्रेनबीज सॉल्यूशंस शामिल है। वहीं अगस्त माह में ही 17 कंपनियों ने सेबी के पास आईपीओ के लिए दस्तावेज फाइल किए है। यह एक साल से भी अधिक समय में आवेदनों की सबसे बड़ी संख्या है। आईपीओ बाजार में इस हफ्ते भी काफी हलचल रहने वाली है। छह आईपीओ लांच होंगे। इनमें एक मेनबोर्ड पर और पांच एसएमई सेगमेंट में। मेनबोर्ड सेगमेंट में, गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग का आईपीओ दो सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। एसएमई सेगमेंट में जेय्यम ग्लोबल फूड्स का आईपीओ 2 सितंबर को, नेचरविग्ंस हॉलिडेज का 3 सितंबर को खुलेंगे।