Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-07-14 at 17.13.38
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

बापेऊ में लगाए पौधे, लिया पालन का संकल्प।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बापेऊ में रविवार को मेघवालों की श्मशान भूमि, दीपनाथजी मंदिर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुए। भाजपा बापेऊ मंडल प्रभारी रणजीत साहू ने ग्रामीण युवाओं को पौधारोपण करने की अपील करते हुए प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनने का आह्वान किया। इस दौरान बीरबल गरूवा, बंशीलाल गरूवा, रतिराम मेघवाल, चुनाराम, मोहन मेघवाल सहित अनेक युवाओं ने करीब 200 पौधे लगाए व इनका संरक्षण करने का जिम्मा लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बापेऊ में रविवार को लगाए 200 पौधे।

अणुव्रत समिति, मोमासर ने सेवा धाम के बच्चों को दिए बैग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जुलाई 2024। सेवा धाम छात्रावास, श्रीडूंगरगढ़ के बच्चों को अणुव्रत समिति, मोमासर के बैनर तले स्कूल बैग दिए गए। दिवंगत मुल्तानी देवी व संपतमल संचेती की स्मृति में संचेती परिवार के आर्थिक सहयोग से सभी 130 विद्यार्थियों को बैग दिए गए। बैग वितरण में समिति मंत्री व संचेती परिवार के सदस्य राकेश कुमार संचेती सहित कन्हैयालाल घिया, तुलसीराम चोरड़िया, महेंद्र मालू, हनुमान कुहाड, विशाल कुहाड मौजूद रहें। सेवा धाम के बच्चों ने आगंतुकों का अभिनंदन किया। सेवाधाम के लक्ष्मीनारायण भादू ने सभी का आभार प्रकट किया। इस दौरान सेवाधाम परिवार से हरचंद ढबास, शशि देव, गौरा देवी, श्रेया भादू, सुमन देवी मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों को बैग वितरित किए।

दानदाताओं ने गौशाला भ्रमण किया, समिति ने किया स्वागत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को कोटासर की श्रीकरणी गौ सेवा समिति में गौशाला भ्रमण हेतु मिंगसरिया के हंसावत परिवार के सुरेंद्रसिंह हाल निवासी ऐलनाबाद, बेगूसिंह हंसावत, कॉपरेटिव इंस्पेक्टर यशवंत सिंह, अशोकसिंह, पूर्व सरपंच महेंद्रसिंह, संदीपसिंह, योगेंद्र सिंह अपने सामाजिक ग्रुप के साथ गौशाला भ्रमण के लिए पहुंचे। यहां इस दल ने एक कड़ाई लपसी भंडारे का संकल्प लेते हुए सहयोग राशि सौंपी। गौवंश के दर्शन कर पूरे परिसर का अवलोकन किया। दल ने गौसेवा को लेकर चर्चा करते हुए व्यवस्थाओं में अधिक सुधार के लिए परामर्श भी दिए। समिति के उपाध्यक्ष मालसिंह हंसावत कोटासर एवं ओमसिंह भाटी ने सभी का सम्मान किया। सभी अतिथियों को गौशाला का स्मृति चिन्ह भेंट देकर दुपट्टा पहनाया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर गौशाला का भ्रमण कर गौसेवा पर चर्चा की।