Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

इंडियन नेशनल कांग्रेस रिवोल्यूशन के डिवीजन प्रसिडेंट बने जोशी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस के सक्रिय सदस्य भंवरलाल जोशी निवासी सोनियासर मिठिया को इंडियन नेशनल कांग्रेस रिवोल्यूशन के डिवीजन प्रसिडेंट का पद दिया गया है। संगठन के राष्ट्रीय प्रेसिडेंट मन्नु भाई ने नई दिल्ली स्थित कार्यालय से पत्र भेजकर सूचित किया है। मन्नु भाई ने संगठन के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने की बता जोशी से कही। जोशी ने संगठन के पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि ये संगठन कांग्रेसी विचारधारा से सीधा जुड़ा संगठन है और पार्टी पदाधिकारियों के निर्देशानुसार ही कार्य किए जाते है। जोशी ने क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
उदरासर के राउमावि में किशोरी मेले का आयोजन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार को गांव उदरासर के वैद्य मघाराम राउमावि में किशोरी मेले का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ बढ़चढ़ कर आयोजन में भाग लिया। मेले के आयोजन में दो समूह जिसमें कक्षा 6 से 8 का एक वर्ग व 9 से 12 का दूसरा वर्ग शामिल हुआ। विद्यार्थियों ने चंद्रयान, इसरो का लॉन्चिंग पेड, जल है तो जीवन है, पर्यावरण, हिंदी कविता की थीम पर आकर्षक मॉडल बनाए। श्रेष्ठ मॉडल बनाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मेले में कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुष्मा सेन, अभिलाषा, अनिल शर्मा, श्रवण कुमार, मोहरसिंह, लेखराम, रामकेश मीणा, सुभाष, बाबूलाल, महेंद्र, सीताराम, गणेश प्रकाश, श्यामसुंदर, ओमप्रकाश व दुलदास स्वामी ने मॉडल देखें व बच्चों के प्रयास की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।
हरिरामजी के दर्शन को रवाना हुआ संघ, गोदारा ने दी शुभकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास के हरिरामजी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद झोरड़ा के लिए पैदल यात्री संघ रवाना हुआ। संघ में मनोज सुथार ने बताया कि अनेक पदयात्री बाबा के जयकारों के साथ ध्वजा लेकर रवाना हुए। कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा ने भी मौके पर पहुंच कर पदयात्रियों को शुभकामनाएं दी।
तोलियासर से खाटू नरेश के दर्शनार्थ 19 को रवाना होगा संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर से बाबा खाटूश्याम के दर्शनार्थ पैदल यात्री संघ 19 सितंबर को रवाना होगा। संघ के चंपालालसिंह ने बताया कि विश्व कल्याण की भावना के साथ देश में खुशहाली की प्रार्थना बाबा से करने के लिए पदयात्रा की जाएगी। इस दौरान संघ संबंधी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है व अजीतसिंह, भागीरथ सिंह, करनी सिंह, घनश्याम सिंह, श्यामसिंह, अंकित सहित अनेक युवा व्यवस्था संबंधी तैयारियों में जुटे है।