Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-10-12 at 19.51.22
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ के तीन कैडेट भाग लेगें प्री आरडीसी कैम्प में, भारती निकेतन का बढ़ाया गौरव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं को सैन्य सेवाओं के लिए तैयार करने एवं युवाओं में देश प्रथम के भाव जगाने वाली सहशैक्षिक गतिविधि एनसीसी क्षेत्र में केवल भारती निकेतन स्कूल एवं भारती निकेतन महाविद्यालय में उपलब्ध है। बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट, खेलों में सफलताओं के रिकार्ड बनाने के बाद अब भारती निकेतन के एनसीसी कैडैटस एनसीसी के माध्यम से भी क्षेत्र का गौरव बढ़ा रहे है। भारती निकेतन में एनसीसी के एएनओ नितिनसिंह ने बताया कि महाविद्यालय के तृतीय वर्ष के विद्यार्थी अंडर आफीसर अवरिंदसिंह, अंडर आफीसर दिशा तोलंबिया एवं र्कोपोरल संतोष कुमार शर्मा का चयन प्री आरडीसी कैम्प के लिए हुआ है। सिंह ने बताया कि बाडमेर में आयोजित होने वाले इस कैम्प में तीनो कैडेट भाग लेगें, जिन्हें रवाना करते हुए संस्था निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने इन कैडैटस द्वारा प्राप्त की जा रही उपलब्ध को गौरव बढ़ाने वाली बताया। स्वामी ने क्षेत्र के युवाओं को देश सेवा के लिए तैयार होने की बात कही एवं पहली बार तीन कैडेटस का चयन प्री आरडीसी कैंप के लिए होने को बड़ा अचीवमेंट बताया। इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ संजय व्यास, उपप्राचार्य डॉ आनंद नारायण पुरोहित, कोऑर्डिनेटर रमेश भोजक आदि ने कैडेट्स को कैम्प में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने को प्रेरित किया।

एलोपैथी और आयर्वेदिक विषय पर वाद विवाद का आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लैंग्वेज ट्री इंग्लिश एकेडमी में शनिवार सुबह “एलोपैथी और आयुर्वेदिक” विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मॉर्निंग बैच के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रियंका भादू की टीम विजेता रही जिन्होंने आयुर्वेद के समर्थन में संबंध में शानदार तर्क प्रस्तुत किए। टीम ने कोरोना काल के बाद आयुर्वेद की कीमत का ज्ञान आमजन को होने व आयुर्वेद की ओर लोगों का झुकाव बढ़ने के तथ्य प्रस्तुत किए। वहीं उपविजेता विशाल झंवर की टीम ने एलोपैथी के पक्ष में तर्क दिए। इस टीम ने त्वरित ईलाज के लिए एलोपैथी को उपयोगी व जीवनरक्षक बताया। दोनों टीमों को राज सर ने पुरस्कृत किया।

हाइवे पर एक होटल से पुलिस ने 73 बोतल बियर बरामद की, मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने हाइवे पर स्थित देशी ठाठ होटल से 73 बोतल शराब बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी के निर्देशन में हैड कांस्टेबल भगवानाराम पुलिस दल के साथ होटल पर पहुंचे व रेड की कार्रवाई करते हुए फ्रीज में रखी बियर की 73 बोतल जब्त कर आरोपी गांव बींझासर निवासी पवन कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद सोनी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच एएसआई रविंद्रसिंह को दी गई है।

कालका माता मंदिर में नवरात्र पूजन संपन्न।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरकारी अस्पताल के निकट स्थित कालका माता मंदिर में नवरात्र पूजन शनिवार को विधि विधान से संपन्न हुआ। पुजारी जग्गु महाराज ने बताया कि मंदिर में घट स्थापना कन्याओं द्वारा करवाया गया व प्रतिदिन प्रात माताजी का अभिषेक पूजन, दोनों प्रहर ज्योत आरती के साथ देवी पाठ के आयोजन संपन्न हुए। वहीं नौ दिन सजीव सुदंर झांकिया सजाई गई। सप्तमी को माताजी के डेरू जागरण करवाया गया। प्रतिदिन कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुतियां दी। शनिवार को पूजा के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया।