Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-07-27 at 21.32.13
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

“हरित रिड़ी” में सिद्ध की अगुवाई में किया पौधारोपण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रिड़ी में हरित रिड़ी अभियान लगातार चल रहा है। अभियान के कर्णधार पुरनाथ सिद्ध की अगुवाई में ग्रामीणों ने हरियाली तीज पर पौधे लगाए। इस दौरान श्रीगुरू देव जसनाथ जी महाराज व श्रीसालानाथ जी महाराज की बाड़ी में विभिन्न फलदार व छायादार वृक्षों के पौधे लगाए गए। इस दौरान पूर्व सरपंच गोपालाराम सहू, पूर्व सरपंच रामकरणनाथ बलिहारा, ठेकेदार कालूनाथ सिद्ध, कृषि पर्यवेक्षक रामकरणनाथ सिद्ध, आदुनाथ  सिद्ध, नौरंगनाथ  सिद्ध, रामचंद्रनाथ सिद्ध, किशन जाखड़, प्रेमनाथ सिद्ध, प्रेमनाथ कुकणा, मुन्नीनाथ सिद्ध, लालनाथ सिद्ध, गोविन्द सिद्ध, दीनानाथ, पद्मनाथ सहित अनेक ग्रामीण व युवा शामिल हुए। सभी ने सामूहिक रूप से सहयोग करते हुए पौधे लगाए व इनकी देखभाल के लिए संकल्प लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मिशन हरित रिड़ी के तहत तीज के मौके पर लगाए पौधे, देखरेख की जिम्मेदारी भी ली।

याद किया डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को, आर्दशों से प्रेरणा लेने का आह्वान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व राष्ट्रपति व भारतरत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रीडूंगरगढ़ में सक्रिय सेवा संगठन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने उन्हें याद किया। सदस्यों ने जोश के साथ कलाम साहब अमर रहें के नारे लगाए व वक्ताओं ने उनके जीवन आर्दशों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। राजाराम गोदारा, रणवीर फौजी व सोनू शर्मा ने पूर्व राष्ट्रपति के जीवन प्रसंगो का उल्लेख करते हुए देश प्रथम की बात कही। वक्ताओं ने सोसायटी के सेवा कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद स्वामी, प्रेम सारस्वत, नदीम, महबूब सोलंकी, शाकिर, इमरान, लियाकत, देवेंद्र स्वामी, राजेश नागंल, महेश, इमरान छींपा, अमीर खान क्यामखानी, प्रकाश गांधी, नरेंद्र पुनियां, समीर खान क्यामखानी मौजूद रहें। सभी ने डॉ कलाम के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने याद किया भारत रत्न डॉ कलाम को, अर्पित की पुष्पाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर पब्लिक स्कूल में स्टाफ व उपस्थित बच्चों ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ कलाम को याद कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने डॉ कलाम के जीवन प्रसंगो के बारे में जानकारी देते हुए उनसे प्रेरणा लेने की बात कही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चिड़पड़नाथजी की बगीची में कोडमदेसर भैरूंजी के स्वरूप में सजाया शिव भेष, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, कल से शुरू होगा अखंड कीर्तन।