Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

शहर सहित करीब एक दर्जन गांवो में गौवंश को बांधे रेडियम बेल्ट।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला प्रशासन के निर्देशों के बाद उपखंड अधिकारी उमा मित्तल की अगुवाई में क्षेत्र में गौवंश के गले में रेडियम पट्टियां बांधे जाने का अभियान शुक्रवार को प्रारंभ किया गया। मित्तल सहित विकास अधिकारी मनोज धायल, ईओ अविनाश शर्मा, पशुपालन विभाग के ब्लॉक प्रभारी डॉ उत्तमसिंह भाटी ने पालिका कार्मिकों सहित कालू रोड पर गौवंश के गले में रेडियम पट्टियां पहनाई गई। मित्तल ने अत्यधिक दुर्घटना प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक रूप से सड़कों पर गौवंश को पट्टियां पहना देने का आग्रह सभी से किया। इस दौरान विधायक के निजी सचिव भवानीप्रकाश तावणीयां, पार्षद जगदीश गुर्जर, पार्षद संतोष बोहरा, गौसेवा संघ के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, आपणो गांव सेवा समिति के मनोज डागा भी मौजूद रहें। विकास अधिकारी ने बताया कि पंचायत समिति के गांव रीड़ी, जोधासर, आड़सर, कीतासर बीदावतान, तोलियासर, लखासर, धर्मास, जैतासर, बिग्गा व शेरूणा में रेडियम पट्टियां बांधी गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू रोड पर गौवंश को पहनाए गई रेडियम पट्टियां।

दिवंगत किसान नेता कुम्भाराम आर्य की पुण्यतिथि पर श्रंद्धाजलि सभा कल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिवंगत किसान नेता कुम्भाराम आर्य की 29वीं पुण्यतिथि के पर बीदासर रोड पर स्थित तेजा मन्दिर कल, शनिवार को प्रातः 11 बजे श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ द्वारा रखे गए आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता व आमजन शामिल होंगे।

नि:शुल्क प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग शिविर का समापन होगा कल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नि:शुल्क प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग शिविर का समापन कल शनिवार को समारोह पूर्वक होगा। तेरापंथ भवन धोलिया नोहरे में श्रीमद आचार्यश्री तुलसी महाप्रज्ञ साधना संस्थान द्वारा क्षेत्र के दिवंगत समाजसेवी धर्मचंद्र पुगलिया की स्मृति में आयोजित इस शिविर का समापन समारोह सुबह साढे सात बजे आयोजित होगा। संस्थान उपाध्यक्ष हेमराज पुगलिया ने बताया कि समापन समारोह की अध्यक्षता जैन सभा अध्यक्ष सुशीला देवी पुगलिया करेंगी एवं मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी ओमप्रकाश राठी मौजूद रहेगें। विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्थान मंत्री मालचंद सिंघी शामिल होगें एवं इस दौरान क्षेत्र के प्रबुद्धजन पहुंचेगें। शिविर का आयोजन धर्मचंद्र भीखमचंद पुगलिया चैरीटेबल ट्रस्ट के आर्थिक सहयोग से हुआ है एवं शिविर में 25 दिनों तक लगातार क्षेत्र के विभिन्न रोगों से ग्रसीत रोगियों का उपचार योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विधि से उपचार किया गया।

मामले की जांच बदलवाने पहुंचा परिवादी पक्ष, एसपी को दिया ज्ञापन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज एक मामले में स्थानीय पुलिस पर आरोपी पक्ष से प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए परिवादी पक्ष ने जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन दिया है एवं जांच दुसरे थाने से करवाने की मांग की है। गांव लाखनसर के निवासी सुल्ताननाथ ने ज्ञापन में बताया कि उसके पुत्र के साथ गत 15 सितम्बर को रास्ता रोक कर मारपीट कर लूट की गई व इस संबध में नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया गया था। परिवादी ने इस संबध में मुख्यमंत्री सम्पर्क पोर्टल भी अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।