Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अक्टूबर 2024। पढ़ें आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में दिन भर की पांच खास खबरें एक साथ।

27 को होगा रंगारंग वार्षिकोत्सव “मंथन” का आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेशनल हाइवे पर स्थित सीबीएसई सेसोमू स्कूल में 27 अक्टूबर, रविवार को रंगारंग वार्षिकोत्सव “मंथन” का आयोजन होगा। समारोह की भव्य तैयारियां विद्यार्थियों द्वारा उत्साह के साथ की जा रही है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वकार्म कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार शामिल होंगे। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी गजानंद सेवग, स्कूल के पूर्व छात्र व आरएएस अधिकारी धीरज जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रधानाचार्य सुब्रत कुंडु ने बताया कि समारोह रविवार को दोपहर 2 बजे चेयरमैन जेपी मूंधड़ा की अध्यक्षता में प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा भारत वर्ष की संस्कृतियों को मंच पर साकार किया जाएगा। सभी विद्यार्थी व उनके अभिभावक सहित कस्बे के गणमान्य नागरिक समारोह का हिस्सा बनेंगे।

वकील की फाइलों का थैला खोया, करें मदद।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वकील की फाइलों का थैला खो गया और उन्होंने नागरिकों से मदद की अपील की है। एडवोकेट ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि क्लाइंट्स के दस्तावेज तहसील कार्यालय में धरना स्थल से सिविल कोर्ट के बीच में हरे रंग की थैली के साथ खो गए है। मेहरा ने कहा कि थैली में 2 बैंक पास बुक, एग्रीमेंट, वोटर आईडी है। किसी को थैली मिले तो वे मेहरा से 9660611366 नबंर पर संपर्क कर उन्हें लौटा सकते है।

गुसाईंसर बड़ा की सीएचसी में किया पौधारोपण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव गुसाईंसर बड़ा के राजकीय प्रभा ओझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टाटा प्रोजेक्ट के तहत पौधारोपण किया गया। नर्सिंग ऑफिसर नवीन महला की प्रेरणा से कंपनी कार्मिकों ने पौधे लगाए। अस्पताल के स्टाफ इन पौधों के पालन का संकल्प लिया।

श्रीडूंगरगढ़ के तीन युवाओं को साथ लेकर रवाना हुई जिले की हॉकी टीम।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला स्तरीय हॉकी टीम में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के तीन युवा खिलाडियों का चयन हुआ है। जिला हॉकी एसोसीएशन के गणेश बोडा ने बताया कि क्षेत्र के गांव मोमासर के अजयसिंह, गांव रामसरा के रामवतार, जैसाराम के साथ जिले के खिलाड़ी भरत, दुर्गेश, अंकित, शिवनारायण, दिनेश आदि शामिल है। 25 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक बाडमेर में आयोजित होने वाले सीनियर स्टेट लेवल हॉकी टूर्नामेंट में जिले का प्रतिनिधित्व करेगें। खिलाडियों को शुभकामनांए देकर रवाना किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ में पहली बार होगी विष्णु पुराण कथा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में पहली बार विष्णु पुराण कथा का आयोजन आगामी 3 नवम्बर से 9 नवम्बर तक वार्ड 35 में स्थित श्री गुंसाईजी मंदिर में होगा। समस्त भक्तों के सहयोग से आयोजित हो रहे इस आयोजन में कथावाचन पंडित विष्णुदत्त शास्त्री करेगें। कथा नियमित दोपहर 1.15 बजे से सायं 5.15 तक होगी एवं कथा की शुरूआत पर 3 नवम्बर को सुबह 10.15 बजे झंवरों के मंदिर से कथा स्थल तक कलश यात्रा भी निकाली जाएगी।