Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-12-09 at 21.24.17
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

16 वर्षीय किशोर स्कूल बैग लेकर निकला घर से, हुआ लापता, करें मदद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सत्तासर निवासी 16 वर्षीय दीनदयाल पुत्र प्रेमाराम सुथार मंगलवार सुबह घर से स्कूल बैग लेकर निकला और लापता हो गया है। परेशान परिजनों ने बताया कि किशोर की लंबाई पांच फिट चार इंच है। उसने जिंस पैंट व काला कोट पहना है। परिजनों ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी को भी किशोर के बारे में कोई सूचना हो या वह कहीं दिखे तो उसके पिता को 8279206905 को तुरंत सूचना देवें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार सुबह लापता हुआ किशोर, परेशान परिजनों ने की मदद की अपील।

श्रीडूंगरगढ़ बार संघ सचिव बने जेपी मीणा।
अध्यक्ष पद के लिए आमने-सामने होगी टक्कर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ बार संघ सचिव पद पर जेपी मीणा का निर्विरोध निर्वाचन मंगलवार को संपन्न हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट कैलाश सारस्वत ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 दिसंबर को होने वाले अधिवक्ता संघ चुनाव में सचिव पद पर नामांकन करने वाले श्रीकृष्ण पारीक ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। ऐसी स्थिति में एक ही नामांकन रहने पर एडवोकेट जयप्रकाश मीणा श्रीडूंगरगढ़ बार संघ के सचिव बन गए है। वहीं इसकी आधिकारिक घोषणा 12 दिसंबर को मतदान के बाद ही की जाएगी। वहीं बता देवें अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट ललित मारु और एडवोकेट गणेश मेघवाल के बीच अब आमने सामने की टक्कर होगी। दोनों ही प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ रणनीति तय करने में व्यस्त है। विदित रहें 12 दिसंबर को चुनाव होंगे व उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एडवोकेट जेपी मीणा बने बार संघ के सचिव।

भोजास कांड में आरोपी को भेजा जेल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव भोजास में 18 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म व हत्या के आरोप में गिरफ्तार ओंकारनाथ निवासी बेनीसर को मंगलवार को जेल भेज दिया है। सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक ने बताया कि रविवार को गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि पूरी होने पर मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पारीक ने बताया कि मामले में सबूत जुटाए गए है और शीघ्र ही चालान पेश किए जाने का प्रयास किया जाएगा, वहीं मामले में अनुसंधान जारी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आरोपी को कोर्ट ने मंगलवार को जेल भेजा।

आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना में हुआ बाडेला का चयन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना में जिले की पांच ग्राम पंचायतों का चयन हुआ है। जिनमें श्रीडूंगरगढ़ की बाडेला, कोलायत की हदां व गुढ़ा, बीकानेर की कोलासर और पूगल की रामनगर ग्राम पंचायत का चयन किया गया है। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना की शुरुआत की गई है, जिसका उद्देश्य प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों और जीवनशैली को आमजन का अभिन्न हिस्सा बनाना होगा। डॉ. बैरवा मंगलवार को शासन सचिवालय में मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2025-26 के अंतर्गत आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के संबंध में आयोजित राज्य स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में निरोगी रहने, रोगों की रोकथाम करने और प्रकृति आधारित उपचार पद्धतियों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। आयुर्वेद विभाग के प्रमुख शासन सचिव सुबीर कुमार ने बताया कि आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के पहले चरण में प्रत्येक जिले की 5 ग्राम पंचायतों का चुनाव किया गया हैं। राज्य भर में कुल 210 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। इसके बाद आयुष्मान आरोग्य मंदिर वाली सभी ग्राम पंचायतों को इसमें सम्मिलित किया जायेगा। इन पंचायतों में 18 स्वास्थ्य सूचकांकों पर काम किया जायेगा और इन सूचकांकों की पूर्ण पालना वाली ग्राम पंचायतों को 11 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक डॉ सागर मल शर्मा ने बताया कि  आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के पहले चरण में कोलायत की दो ग्राम पंचायत हदां व गुढ़ा, श्रीडूंगरगढ़ की बाडेला, बीकानेर की कोलासर और पूगल की रामनगर ग्राम पंचायत को शामिल किया गया है। इस योजना का उद्देश्य पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के जरिए स्वास्थ्य में सुधार करके ग्रामीण क्षेत्र में आमजन का आहार विहार, दिनचर्या, ऋतुचर्या, प्रकृति परीक्षण आदि 18 प्रकार का स्वास्थ्य सूचकांकों के माध्यम से समाज को निरोगी बनाना है। 18 सूचकांकों पर शत प्रतिशत प्राप्ति पर 11 लाख रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस योजना को सफल बनाने में चिकित्सा, शिक्षा, पंचायती राज, सांख्यिकी, सूचना जनसंपर्क, वन महिला एवं बाल विकास की सहभागीदारी रहेगी। डॉ सागर मल शर्मा ने बताया कि पांचों ग्राम पंचायतों में आरोग्य मित्र एवं आरोग्य सखियों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षित किया जायेगा। वे वरिष्ठ नागरिकों, बालिकाओं, शिशुओं और गर्भवती महिलाओं को वनौषधि परिचय, घरेलु उपचार, आहार-विहार, योग व्यायाम, बीपी व ब्लड शुगर मॉनिटरिंग, नशामुक्ति जैसे सभी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषयों का ध्यान रखेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान इस योजना की जिले की नोडल अधिकारी व अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंचायती राज श्रीमती प्रियंका तिलानिया, जिले में आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक डॉ सागर मल शर्मा, सहायक नोडल अधिकारी डॉ रिडमल सिंह राठौड़, सहायक निदेशक डॉ जितेन्द्र सिंह भाटी, समेत पंचायती राज, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।