Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

कांग्रेस ने अभाव अभियोग प्रकोष्ठ में शहर की जंबो कार्यकारिणी का गठन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस ने अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष हीरालाल कूकणा ने शहर कार्यकारिणी का गठन किया है। कूकणा ने बताया कि कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर धनराज दर्जी, बालकिशन महर्षि, हजारीराम जाट, प्रभूराम गोदारा, भंवरलाल कलाल, हनुमानाराम उपाध्याय, गजानंद सारस्वत, ओमप्रकाश सुनार, हरिप्रसाद प्रजापत, महेंद्र कुमार मालू, धनराज पुगलिया की नियुक्ति की गई है। वहीं महासचिव पद पर रामच्रंद छापोला, किशनलाल भादू, चिमन सिंधी, देवकिशन जोशी, अयूब पंजाबगर, श्रीचंद रेगर, रजनीश सैनी, संजय माली, मनोज कुमार मेघवाल, आशीष सेवग को नियुक्त किया गया है। सचिव पद पर राजकुमार मीणा, मणिशंकर सेठिया, श्यामलाल प्रजापत, हरिराम ज्याणी, अयूब कायमखानी, पवन खाती, हड़मानाराम दुसाद, रमेश कुमार मोट, योगेश सारस्वत, लक्की सिंधी को बनाया गया हे। कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में माणकचंद मूंधड़ा, श्रीकिशन गंगवारिया, चंदनमल कठोतिया, दीनदयाल करनाणी, परवेज काजी, जीवराज भार्गव, कानाराम नाई, मोतीराम नाई, कालूराम मलघट, हरिप्रसाद रेगर, महेंद्र दुगड़, मांगीलाल काजी, कोडू छींपा को बनाया गया है। वहीं संगठन मंत्री विमल कुमार नाई, दिलीप धोबी, चैनरूप सेवग, ओमप्रकाश सुथार व खालिद काजी को बनाया गया है। संगठन में प्रवक्ता के रूप में ललित कुमार सारस्वत व सोशल मीडिया प्रभारी पद पर अभिषेक चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है। कूकणा ने पूरी कार्यकारिणी के सदस्यों को बधाई देते हुए सभी को संगठन के दायित्व निष्ठा पूर्वक पूरे करने का आह्वान किया।

दुसारणा पीपासरिया को कोटासर में शामिल करने का विरोध।  
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायतों के परिसीमन में गांव दुसारणा पीपासरिया को नवसर्जित ग्राम पंचायत कोटासर में मिलाने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों के एक प्रतिनिधि मंडल ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर इसकी जांच करवाने व ग्रामीणों को न्याय दिए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि दुसारणा में स्थित बास दुसारणा पण्डरीकजी, दुसारणा बड़ा व दुसारणा पीपासरिया एक ही परिसीमन में एक दूसरे से चिपके हुए गांव है। जिसमें से पीपासरिया की आबादी के साथ अन्याय किया गया है, पीपासरिया को काटकर कोटासर में मिलाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कोटासर से उनके गांव की दूरी 6 से 7 किलोमीटर है, जो ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन जाएगी। ग्रामीणों ने पीपासरिया को दुसारणा में ही शामिल रखें जाने की मांग की। इस दौरान ओमप्रकाश, सुरजाराम, डालूराम, रामेश्वरलाल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।

बाजार में गिरा पर्स, लौटाने की अपील।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांधी पार्क से अस्पताल की ओर जाते हुए शिवनारायण सिद्ध निवासी बेनीसर का पर्स कहीं बाजार में गिर गया। युवक ने पर्स में ड्राइविंग लाइसेंस सहित कुछ अतिआवश्यक दस्तावेज होने की बात कहते हुए मदद की अपील की है। युवक ने कहा कि किसी को पर्स मिले तो वे तुरंत 9314410195 पर सूचना देते हुए पर्स लौटाने का आग्रह किया है।